शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

यूपी: टास्क फोर्स के जरिए बनाए जाएंगे निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय, प्रधानों की होगी जिम्मेदारी

· · 1 मिनट

यूपी: टास्क फोर्स के जरिए बनाए जाएंगे निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय, प्रधानों की होगी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि हर जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों-ग्राम विकास, राजस्व, पुलिस, पंचायतीराज एवं पशुधन आदि के ग्राम स्तर के कार्मिकों और ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता से टास्क फोर्स बनाकर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों को विकसित किया जाये।

RDESController-2554
RDESController-2554


उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि निराश्रित पशु शहरों के विभिन्न मार्गों में घूमते हुये नजर न आयें। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं के आश्रय स्थल के लिए आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित न होने पर सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी नियत होगी।

यह भी पढ़ें- छुट्टा गोवंशों से संकट में खेती, अब यह किसानों की सबसे बड़ी समस्या Part -1

मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

RDESController-2555
RDESController-2555


उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों के अस्थाई निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित अवधि में निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कराने की स्थिति पर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह मुख्य सचिव स्तर पर अस्थाई गोवंश स्थलों की स्थापना एवं संचालन की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

यह भी पढ़ें- कमाई का जरिया और पूजनीय गाय सिरदर्द कैसे बन गई ?

डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने यह भी निर्देश दिये कि आश्रित पशुओं को निराश्रित पशुओं के रूप में छोड़ने वाले पशु मालिकों को चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार नोटिस निर्गत कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख