शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

1700 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से 20 जिलों में मक्का खरीदेगी उत्तर प्रदेश सरकार

· · 2 मिनट

1700 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से 20 जिलों में मक्का खरीदेगी उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 1700 रुपए प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी होगी। मंगलवार को आयेजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर सहमति बनी। सरकारी केंद्रों पर इसकी खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी जो 15 जनवरी तक चलेगी।

प्रदेश में अभी तक गेहूं और धान की खरीदी ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होती थी। केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पोषणयुक्त अनाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार से मोटे अनाज की खरीद करने के लिए कहा था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इस साल मोटा अनाज खरीदने का फैसला लिया है।

RDESController-1419
RDESController-1419

विशेष किस्म का मक्का

ये भी पढ़ें-मक्के की नौ किस्में विकसित कर उत्पादन में नंबर वन बना छिंदवाड़ा

राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इस वर्ष सरकार एक लाख मीट्रिक टन मक्का खरीदेगी। यह योजना मक्का की खेती वाले 20 जिलों में लागू होगी लेकिन, अगर किसी जिले में इसकी खेती की संस्तुति खाद्य आयुक्त द्वारा की जाएगी तो उसे भी लाभ के लिए चयनित किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर से ही शुरू की गई और इसके लिए बुनियादी तैयारी कर ली गई है। इस योजना पर 214.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मक्का खरीद अलीगढ़, फीरोजाबाद, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, बहराइच, फर्रुखाबाद, इटावा, हरदोई, कानपुर नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, गोंडा, बलिया, बुलंदशहर, ललितपुर व श्रावस्ती में की जाएगी। अन्य जिलों में आवक के दृष्टिगत खाद्य आयुक्त द्वारा मक्का खरीद का निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-‘किसानों की स्थिति सुधारने के लिए देश को पीली क्रांति की जरूरत’

खरीदे गए मक्के का भण्डारण स्टेट पूल में होगा। मोटे अनाज के लिए खरीद केन्द्रों का चयन जिलाधिकारी करेंगे। खरीद वो सभी सरकारी खरीद एजेंसियां करेंगी जो गेहूं और धान खरीदती हैं। पहली बार मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1700 रुपए घोषित किया गया है जबकि उतराई-छनाई के लिए भी किसानों को प्रति क्विंटल 20 रुपए मिलेंगे।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख