शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

खुशखबरी: बकरी पालकों के लिए यूपी सरकार ला रही नई योजना, जानिए कैसे लें लाभ

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो अपने नजदीकी पशुचिकित्सालय या फिर जिले के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है।

· · 1 मिनट

खुशखबरी: बकरी पालकों के लिए यूपी सरकार ला रही नई योजना, जानिए कैसे लें लाभ

लखनऊ। अगर आप बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो आपके लिए यह खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार छोटे पशु पालकों के लिए एक योजना ला रही है इस योजना में दस बकरी और एक बकरे को रखने का प्रावधान है।

बकरी पालन कम लागत और सामान्य देख-रेख में गरीब किसानों और खेतिहर मजदूरों के जीविकोपार्जन का एक साधन बन रहा है। ऐसे में यह योजना गरीब परिवारो के लिए लाभकारी होगी। 19वीं पशुगणना के अनुसार पूरे भारत में बकरियों की कुल संख्या 135.17 मिलियन है, उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या 42 लाख 42 हजार 904 है।

यह भी पढ़ें- बकरी से अधिक कमाना चाहते हैं मुनाफा तो उनके पोषण का रखें ध्यान

गोरखपुर जिले के पिपराइच ब्लॉक के पशुचिकित्सक डॉ विकास सिंह ने बताया, ” छोटे पशु पालकों के लिए सरकार द्ववारा बकरी पालन की नई योजना आने वाली है यह योजना 65 हजार रूपए की है। इसमें पांच हजार रूपए लाभार्थी को देने होंगे और 60 हजार सरकार की तरफ अनुदान मिलेगा। इच्छुक लोग फार्म भर सकते है।”

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो अपने नजदीकी पशुचिकित्सालय या फिर जिले के मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख