गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट: जानिए कहां से कौन जीता?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के रिजल्ट आ गए हैं, भाजपा को 255 सीटों पर बहुमत हासिल हुआ है, जबकि सपा को 111 सीटों पर जीत मिली है।

· · 2 मिनट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट: जानिए कहां से कौन जीता?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में हुए चुनाव के लिए आज मतगणना हो गई है। भाजपा को 255 सीटों पर बहुमत हासिल हुआ है, जबकि सपा को 111 सीटों पर जीत मिली है।

https://twitter.com/hashtag/UttarPradeshElections

दोपहर 12:19 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर सदर सीट पर करीब 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के सुभावती उपेंद्रदत्त शुक्ला को 7995 वोट मिले हैं।

दोपहर 12:30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 252 सीटों से आगे, समाजवादी पार्टी 110 सीट , कांग्रेस 2 सीट , जबकि राष्ट्रीय लोक दल 8 सीट, अपना दल 12 सीट और बहुजन समाज पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

https://twitter.com/hashtag/UttarPradeshElections

दोपहर 12:36 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 248 सीटों पर आगे, समाजवादी पार्टी 114 सीट , कांग्रेस 2 सीट , जबकि राष्ट्रीय लोक दल 9 सीट, अपना दल 12 सीट और बहुजन समाज पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

358256-whatsapp-image-2022-03-10-at-10111-pm
358256-whatsapp-image-2022-03-10-at-10111-pm

दोपहर 12:41 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 245 सीटों पर आगे, समाजवादी पार्टी 116 सीट, कांग्रेस 2 सीट, राष्ट्रीय लोक दल 11 सीट, अपना दल 11 सीट और बसपा 3 सीटों पर आगे चल रही है।

इसी के साथ चुनाव आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर लगी रोक भी हटा दी है।

दोपहर 01:24 तक भारतीय जनता पार्टी 258 सीटों से आगे, समाजवादी पार्टी 112 सीटों से आगे, क्रांगेस 1 सीट, जबकि #RLD 8, अपना दल 10 सीट और #BSP 3 सीटों पर आगे चल रही है

इसी बीच समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता एवं नेता इस बात को ध्यान में रखकर सतर्कता में कोई कोताही ना बरतें कि अभी भी 60% मतों की गिनती बाकी है और 100 सीटों पर अंतर अभी भी 500 वोटों के आसपास है। आप सभी डटे रहे एवं अंतिम परिणाम तक सावधानी बरतें।

358310-assembly-election-2022-uttar-pradesh-bjp-congress-samajwadi-party-latest-photo-16
358310-assembly-election-2022-uttar-pradesh-bjp-congress-samajwadi-party-latest-photo-16

शाम 06:22 तक उत्तर प्रदेश में बीजेपी 71 सीटों पर बहुमत हासिल कर चुकी है, जबकि 178 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने 17 सीटों पर बहुमत हासिल की है, जबकि 99 सीटों पर आगे चल रही है।

Also Read: पंजाब में आप की जीत पर संजय सिंह ने कहा- “पंजाब को भी पसंद आया दिल्ली मॉडल”

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख