गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

यूपी बजट 2024: पशुओं को बीमारियों से बचाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कई नई घोषणाएँ

यूपी बजट 2024-24 में पशुपालकों का ख़ास ध्यान रखा है, पशुओं को बीमारी से बचाने से लेकर पशु पालन से संबधित व्यवसाय शुरु करने के लिए बजट बढ़ाया गया है।

· · 1 मिनट

यूपी बजट 2024: पशुओं को बीमारियों से बचाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए कई नई घोषणाएँ

पशुओं की बीमारी पर रोकथाम लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए पशु रोग नियंत्रण योजना को 195.94 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की गई है।

अगर पशु बीमार हो जाता है और बीमारी के चलते उसकी मौत हो जाती है तो ऐसे में पशुपालक को उसका 100 फीसदी नुकसान ना हो इसके लिए सरकार ने जोखिम प्रबंधन और पशुधन बीमा योजना के लिए 78.55 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के लिए सरकार ने 74.21 करोड़ प्रस्तावित किए हैँ।

छोटी डेयरी यूनिट को प्रोत्साहन देने के लिए 25 करोड़ रुपये बजट में रखे गए हैं।

गोरखपुर में वेटरनरी कॉलेज बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।

मिल्क सोसाइटियों को और मजबूत करने और बंद पड़ी सोसाइटियों को शुरू करने के लिए सरकार ने 106.95 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की।

मथुरा में चल रहे 30 हजार दूध प्रतिदिन की क्षमता वाली यूनिट की क्षमता एक लाख लीटर दूध प्रतिदिन करने के लिए 23 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख