शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

खांसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े

· · 1 मिनट

खांसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े

बदलते मौसम व कहीं अलग शहर या गाँव में आने जाने पर में खांसी-जुखाम होना साधारण सी बात हो जाती है। खांसी 2 तरह की होती है , सुखी और कफ वाली। ये खाने-पीने से लेकर काम और रात को सोने तक ये आपको परेशान कर देती है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे खांसी को कम किया जा सकता है।

  • खांसी से आराम पाने के लिए 5-6 लौंग को भूनकर तुलसी के पत्तों के साथ खाएं।
  • दिन में कम से कम दो बार अदरक का रस और शहद पियें।
  • दो ग्राम कालीमिर्च पाउडर व डेढ ग्राम मिश्री का चूर्ण मिलाकर दिन में तीन-चार एक-एक ग्राम की मात्रा में शहद के साथ चाटने से भी खासी से छुटकारा मिलता है।
  • दिन में दो बार प्रतिदिन मुलेठी की चाय पियें। मुलेठी की जड़ आपके श्वासतंत्र को राहत पहुंचाती है।

ये भी पढ़ें: डायबिटीज को रखना हो नियंत्रित तो रखें इन दस बातों का ध्यान

  • रात को सोते समय मुंह में हल्दी के टुकड़े को घी में सेंककर रखने से खांसी और कफ में फायदा होता है।
  • एक चौथाई चम्मच शहद और इतने ही सामान मात्रा में मुलेठी पाउडर व दालचीनी पाउडर को मिलाएं व इस मिश्रण का दिन में 2 बार सुबह और शाम पानी के साथ सेवन करें।
  • एक कप सरसों के तेल में थोड़ी अजवाइन और लहसुन की दस कलियों को भून लें। जब यह ठंडा हो जाएं तब इसे बच्चे की अच्छी तरह मालिश करें। इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण बच्चों को सर्दी – खांसी से तुरंत राहत दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों खाते हैं लोग चाक व नाखून जैसी चीजें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख