शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

किसानों का आधार नंबर फसल ऋण मोचन योजना से जोड़ रही है यूपी सरकार

· · 1 मिनट

किसानों का आधार नंबर फसल ऋण मोचन योजना से जोड़ रही है यूपी सरकार

लखनऊ (भाषा)। फसल रिण मोचन योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार लाभार्थी किसानों के आधार नंबर इस योजना से जोड़ रही है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, ”पात्र एवं सही लाभाथर्यिों को योजना का लाभ मिले, इस मकसद से किसानों का आधार नंबर योजना से जोड़ा जा रहा है। अब तक आधार नंबर वाले 42 प्रतिशत लाभाथर्यिों को योजना से जोड़ा जा चुका है।”

ये भी पढ़ें : मैक्सिको से आया मक्का, चीन से आया चावल, जानें कहां से आया कौन सा खाना

उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड बनाने के प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है ताकि किसानों तक जल्द से जल्द योजना का फायदा पहुंचाया जा सके। शाही ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम बीमा सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आवश्यकताओं को लेकर संवेदनशील है और उनकी स्थिति में सुधार के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें : कृषि वैज्ञानिक ने बताए धान की फसल में लगने वाले रोग-कीट व उसके उपचार

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख