शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

नई खनन नीति के तहत घाटों पर जमा बालू हटवाकर होगा समतलीकरण

· · 1 मिनट

नई खनन नीति के तहत घाटों पर जमा बालू हटवाकर होगा समतलीकरण

उपदेश कुमार

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कानपुर/ बिल्हौर। जिले के आधा दर्जन से अधिक गंगा घाटों पर जमा सिल्ट और बालू जल्द ही खनन नीति की तहत साफ हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त के अनुसार बिल्हौर तहसील क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों साफ करने और पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ई-टेंडर के माध्यम से ठेके उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- प्री मानसून बारिश शुरू, कृषि वैज्ञानिकों ने धान की रोपाई के लिए बताया फायदेमंद

कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी संजय सिंह चैहान ने बताया,”आलाधिकारियों से मिले निर्देषों के बाद बिल्हौर के आंकिन, नानामऊ, मोहद्दीनपुर, अकबरपुर सेंग, संती, खेरेश्वर, बंदीमाता आदि गंगा घाटों पर सालों से जमा बालू को हटवाकर उससे राजस्व वसूला जाएगा।गंगा घाटों से बालू हटाकर जहां एक ओर तटों तक गंगा जल आ सकेगा वहीं स्नानार्थियों को स्वच्छ जल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।”

ये भी पढ़ें- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन पांच खिलाड़ियों की बदौलत भारत एक बार फिर बनेगा चैंपियन

गंगा में बालू खनन के लिए अभी तीन घाट चिह्नित किए गए हैं। मगर इससे न तो गंगा शहर के घाटों के नजदीक आएंगी और न ही शहर में पानी की समस्या का समाधान होगा। यही वजह है कि डीएम सुरेंद्र सिंह ने शिवराजपुर के खेरेश्वर धाम के आसपास, बैराज से जाजमऊ तक कई घाटों को बालू खनन के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कटरी लोधवा खेड़ा घाट पर एक लाख घन मीटर, कटरी दुर्गापुर और सुनौढ़ा में 50-50 हज़ार घन मीटर बालू का भंडार है, जिसको साफ करवाने के लिए जिला प्रशासन लगातार लगा हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख