शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

इन नुस्खों को आजमाकर आंखों के काले घेरे को हटाएं

· · 2 मिनट

इन नुस्खों को आजमाकर आंखों के काले घेरे को हटाएं

नई दिल्ली (आईएएनएस)। आंखों के आसपास काले घेरे होना आजकल एक आम समस्या बनता जा रहा है। कई महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए आलू और खीरे के टुकड़े अपनी आंखों पर रखती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ठंडे दूध और बादाम तेल का मिश्रण भी काले घेरे को प्रभावी तरीके से कम कर सकता है।

स्किन इन क्लीनिक की त्वचा विशेषज्ञ व निदेशक सोमा सरकार और इंस्टाकल्प्ट की सौंदर्य संबंधी चिकित्सक और निदेशक मंजरी पुराणिक ने आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने के कुछ आसान से ये उपाय बताए हैं :

  • आंखों के आसपास के काले घेरे व कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब जल में भीगे रूई के फाहे आंखें बंद करके पलकों पर रखें।
  • सोने जाने से पहले बादाम तेल में आर्गेनिक शहद मिलाकर इसे आंखों के नीचे लगाए।
  • ग्रीन टी बैग एंटीऑक्सीडेंट और टैनिंस से भरपूर होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करने और सूजन कम करने में सहायक होता है।

ये भी पढ़ें : मॉनसून में त्वचा व बालों की यूं करें देखभाल

  • कैमोमाइल टी बैग भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा का रंग हल्का करने और त्वचा को साफ करने जैसे गुणों से समृद्ध होता है।
  • ठंडा दूध भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर कर सकता है, क्योंकि दूध लैक्टिक एसिड, अमीनो एसिड, एंजाइम, प्रोटीन और कई एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।
  • ठंडी पट्टी भी इससे तुरंत राहत प्रदान करती है, क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित कर त्वचा में कसाव लाती है, जिससे आंखों के नीचे का कालापन हल्का पड़ जाता है।
  • सेब टैनिक एसिड से भरपूर होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा का रंग हल्का करता है, इसलिए आप इसके कंप्रेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब विटामिन बी, विटामिन सी और पोटाशियम युक्त भी होता है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने के लिए जाना जाता है।
  • कुचली हुई पुदीना की पत्तियां भी आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय मानी जाती है। ये जीवाणुरोधी, एंटिसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती हैं।

ये भी पढ़ें : इतनी सारी बीमारियों का इलाज है अंकुरित चना

  • एवोकैडो (रुचिरा) त्वचा के लिए बेहतरीन फल होता है। यह फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन बी से भरपूर होता है, जो आंखों के नीचे के कालेपन को कम करने में तुरंत प्रभावी है और त्वचा में भी कसाव लाता है और जवां लुक देता है।
  • हरसिंगार और जैतून का तेल भी लगाया जा सकता है, हरसिंगार भी सूजन को कम करता है।

ये भी पढ़ें : प्लास्टिक में रखे खाद्य पदार्थ को खाने से पुरुषों में गंभीर रोगों का खतरा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख