शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

संसद में आर्थिक नाकाबंदी का मुद्दा उठायेगी तृणमूल: रॉय

· · 1 मिनट

संसद में आर्थिक नाकाबंदी का मुद्दा उठायेगी तृणमूल: रॉय

इंफाल (भाषा)। तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि वह संसद में मणिपुर में चल रही आर्थिक नाकाबंदी का मुद्दा उठायेगी, जबकि पार्टी इस नाकाबंदी को हटाने के लिये पहले ही निर्वाचन आयोग से कार्रवाई का अनुरोध कर चुकी है।

तृणमूल नेता मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘हमलोग संसद में आर्थिक नाकाबंदी का मुद्दा उठायेंगे। हमलोग किसी भी तरह की नाकाबंदी या बंद के खिलाफ हैं। हाल में मैं निर्वाचन आयोग से मिला था और उन्हें बताया था राज्य में आचार संहिता लगने के कारण नाकाबंदी हटाने के लिये उन्हें (निर्वाचन आयोग को) कार्रवाई करने की आवश्यकता है।”

राज्य में चुनाव लड रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं के लिये चुनाव प्रचार के सिलसिले में रॉय इस वक्त मणिुपर में हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद तृणमूल निर्णायक भूमिका निभायेगी क्योंकि कोई पार्टी अपने दम पर बहुमत पाने में सक्षम नहीं होगी।

रॉय ने कहा, ‘‘हमलोग आठ में से सात सीटों पर जीत दर्ज करने की स्थिति में हैं। 2012 मणिपुर चुनावों में हमने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव पश्चात परिदृश्य में हमलोग निर्णायक कारक की भूमिका निभायेंगे क्योंकि कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करने में सक्षम नहीं होगी।”

इस वक्त तृणमूल 24 सीटों पर चुनाव लड रही है। पिछली बार सात सीटों पर जीत दर्ज कर तृणमूल राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी रही थी। बहरहाल, बाद में सातों विधायक कांग्रेस या भाजपा में चले गये थे। मणिपुर में तृणमूल नेता सम्राट तापदार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर नाकाबंदी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘दोनों पार्टियां केवल मत हासिल करने के लिये आम लोगों की परेशानी का इस्तेमाल करने में रुचि रखती हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख