सोमवार, 30 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

तृणमूल का सरकार पर ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का आरोप

· · 1 मिनट

तृणमूल का सरकार पर ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का आरोप

नई दिल्ली (भाषा)। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी पार्टी के लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर नोटबंदी के विरोध के कारण ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध” की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आज राज्यसभा से वाकआउट किया।

सरकार ने हालांकि उनके इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी शुरु से ही नोटबंदी का विरोध करती आई है और यही वजह है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को ‘‘भयभीत” करने के लिए उनके पीछे अपनी जांच एजेंसियों को लगा रही है।

उन्होंने कहा कि आठ नवंबर 2016 को 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट अमान्य किए जाने के बाद सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया था। उनकी पार्टी ने 24 नवंबर को राजनीतिक प्रतिशोध के चलते सत्ता पक्ष की ओर से की जाने वाली कार्रवाइयों का कड़ा विरोध किया था। ‘‘लेकिन वही हुआ जिसकी हमें आशंका थी। लोकसभा में तृणमूल के नेता को (सीबीआई ने) तीन जनवरी को बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।” डेरेक ओ ब्रायन ने आशंका जताई कि 15-16 विपक्षी राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ भी ऐसा हो सकता है।

तृणमूल सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा ‘‘यह राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई क्यों की जा रही है। आप जितनी राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करेंगे, उतना ही हमारा नोटबंदी को लेकर विरोध जताने का संकल्प मजबूत होगा।”

इसी पार्टी के सुखेन्दु शेखर राय ने कहा कि सरकार ‘‘पीछे पड़ने” की नीति अपना रही है जिस पर विरोध जताते हुए उनकी पार्टी सदन से वाकआउट करेगी। इसके बाद तृणमूल सदस्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सदन से चले गए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख