शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

कहीं घूमने जा रहे हैं? आजमाएं ये देसी नुस्खे

· · 2 मिनट

कहीं घूमने जा रहे हैं? आजमाएं ये देसी नुस्खे

यदि आप हाईकिंग के शौकीन हैं या अक्सर दिन भर की भागदौड़ में व्यस्त रहतें हैं और अपने दिन भर के शेड्यूल के बाद थका-थका सा महसूस करते हैं तो हमारे हर्बल एक्सपर्ट डॉ दीपक आचार्य के द्वारा सुझाए इन तीन जुगाड़ों को जरूर आजमाकर देखें।

जब भी एक व्यस्त दिन या लंबी यात्रा की शुरुआत हो इन छोटे और असरदार तीन जुगाड़ों को जरूर आजमाया जाना चाहिए। आपके साथ, आपके बैग में एक ताज़ा हरा नींबू जरूर रखें। नींबू को हल्का सा मसलकर इसमें किसी सींक से बारीक छेद कर दिया जाए। पैदल चलना हो या हो थकान भरा सफर, ये नींबू वाला जुगाड़ आपके बेहद काम आएगा।

नींबू विटामिन सी और खूब सारी एनर्जी लिए होता है। जब भी थकान लगे या शरीर को ऊर्जा की जरूरत हो, नींबू को धीरे से दबाकर ताज़ा रस मुंह में टपकाएं। इस तरह के जुगाड़ से तैयार नींबू बार-बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है। ऐसा करने से नींबू में कालापन भी नहीं आएगा और ये हरदम ताज़ा भी रहेगा। वनवासी जंगलों में अपने लंबे पड़ाव पर जब निकलते हैं तो इस जुगाड़ को जरूर अमल में लाते हैं।

लम्बी यात्रा या हाईकिंग के दौरान गुड़ और मूंगफली भी अपने बैग में जरूर रखें। मूंगफली के 5-6 दाने और थोड़ा सा गुड़, आपको जबरदस्त ऊर्जा देंगे। इसमें स्वाद का स्वाद और तबियत भी दुरस्त करने की क्षमता होती है।

पहाड़ों पर चलना हो या लंबी दूरी की पदयात्रा करनी हो, कच्चे चावल कमाल करते हैं। यात्रा से ठीक पहले आधा चम्मच कच्चे चावल के दाने चबाएं, कच्चे चावल चबाने से प्यास कम लगेगी और आपका सफर आसान भी हो जाएगा।

इन तीन छोटे- छोटे हैक्स को जरूर आजमाकर देखें क्योंकि, ये आपकी यात्रा को आसान तो बनाएंगे ही लेकिन यात्रा के दौरान आपकी सेहत भी बेहतर बनाए रखेंगे।

ऐसे ही नायाब नुस्खों और जानकारियों को जानने और समझने के लिए हमारे शो ‘हर्बल आचार्य’ को देखते रहें। हमारे ‘गाँव कनेक्शन’ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें।

ये भी पढ़ें : बेरंग ना हो रंगों का त्यौहार होली

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख