शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए एक अच्छी खबर, जानिए कैसे ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ

अब ट्रांसजेंडर समुदाय भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकेंगे, इसके साथ उन्हें सालाना पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।

· · 1 मिनट

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए एक अच्छी खबर, जानिए कैसे ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए एक अच्छी खबर है, अब भारत सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम के अंतर्गत ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को भी आयुष्मान भारत की सुविधाएं मिल सकेंगी, जिसके बाद इस कम्युनिटी को सालाना पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। इस स्वस्थ बीमा के अंतर्गत लिंग परिवर्तन के लिए की जाने वाली सर्जरी भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने पिछले महीने 24 अगस्त को इस स्कीम पर मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस के साथ MOU साइन किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस योजना को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, “आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का कवर पूरे परिवार के लिए है। लेकिन हमने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को वार्षिक कवरेज प्रदान करने के लिए परिवार शब्द की परिभाषा ही बदल दी है।”

हालांकि ट्रांसजेंडर परिवारों को दिया गया हेल्थ कार्ड उनके परिवारों के लिए मान्य नहीं होगा।

सोशल जस्टिस मिनिस्ट्री के पास अभी तक 4.80 लाख ट्रांसजेंडर का आकड़ा है जिसे आयुष्मान भारत के डेटाबेस से ऐड किया जायेगा। जिसके बाद ट्रांसजेंडर कम्युनिटी आयुष्मान भारत स्कीम का लाभ ले पायेगी। और जो लोग इस डेटाबेस में अभी तक नहीं जुड़े है वो मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस के डेटाबेस से खुद को जोड़ सकते है या फिर आधार कार्ड के ज़रिए इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख