शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

बाराबंकी में किसानों को खाद संबंधी सब्सिडी का दिया गया प्रशिक्षण

· · 1 मिनट

बाराबंकी में किसानों को खाद संबंधी सब्सिडी का दिया गया प्रशिक्षण

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

बाराबंकी। जिले के विकास भवन में किसानों को एक दिवसीय खाद और उसकी सब्सिडी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि अब सब्सिडी पर मिलने वाली खाद की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रामकुमार यादव ने बताया, “अब केंद्र सरकार तक पाई-पाई का हिसाब जाएगा कि जिले के जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध हो पा रही है या नहीं।” वहीं इस मौके पर मौजूद इफ्को के वरिष्ठ प्रबंधक धर्मेंद्र का कहना है कि अब खाद लेने के लिए किसान को आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस आधार कार्ड पर किसान को उसके खेतों की जरूरत के मुताबिक ही खाद दी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों को खाद न मिल पाने की समस्या थी, उसका भी समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा अब खाद विक्रेताओं को पीओएस मशीनों के जरिए ही खाद बेचनी होगी जिससे जितनी खाद बिक्री हो, वो ऑनलाइन सरकार तक दिख सके। इससे अह कोई किसी दूसरे के आधार कार्ड पर सब्सिडी से खाद लेना चाहे भी तो नहीं ले पाएगा। आधार कार्ड को वेरिफाई करने के लिए मशीन उसी किसान के अंगूठे का निशान लेगा जिसका वास्तव में आधार कार्ड पर खेती उपलब्ध है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख