शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

टमाटर सिर्फ सलाद नहीं, औषधि भी है

· · 2 मिनट

टमाटर सिर्फ सलाद नहीं, औषधि भी है

टमाटर सिर्फ सलाद नहीं, औषधि भी हैटमाटरों का इस्तेमाल अक्सर सब्जियों के बनाने के दौरान और बतौर सलाद होता है लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके कई औषधीय गुण भी हैं। टमाटर का चटक लाल रंग मुझे बहुत भाता है और इसे कच्चा चबाना मुझे बेहद पसंद भी है।

हर्बल आचार्य के एपिसोड देखिये यहाँ :

गज़ब का हैंडवाश है नीम : हर्बल आचार्य

गंजेपन और चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाएंगी बरगद की जड़ें : हर्बल आचार्य

कमाल की औषधि है अदरक: हर्बल आचार्य

मध्य भारत की यात्रा के दौरान एक बार मेरी मुलाकात एक हर्बल जानकार से हुई जिसने इसके एक नायाब नुस्खे के बारे में जिक्र किया। जिन लोगों को वैरिकोस वेन की शिकायत होती है, उनके लिए टमाटर एक वरदान की तरह है। हाथ पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर नसों का फूल जाना या नीले रंग का हो जाना वेरीकोस वेन कहलाता है। उस पारंपरिक हर्बल जानकारी के अनुसार देसी हरे टमाटर लिए जाएं और उनके गोल-गोल स्लाइसेज तैयार किए जाएं। इन स्लाइसेज को वेरीकोस वेन वाले हिस्सों पर चपटा करके रख दिया जाए और उस पर सूती कपड़े का बैंडेज या पुल्टिस तैयार कर दिया जाए। रोज रात ऐसा करते हुए अगली सुबह तक इसे बांधे रखा जाए, बाद में इस बैंडेज को निकाल कर शरीर के उस हिस्से की सफाई की जा सकती है। हर रात इसी तरह देसी हरे टमाटर के स्लाइसेज तैयार कर बैंडेज बनाकर वेरीकोस वेन पर लगाएं और इसे अगले 15 दिनों तक दोहराते रहें। 15 दिनों बाद वेरीकोस वेन की समस्या जाते रहती हैं, इस नुस्खे के परिणामों को व्यक्तिगत तौर पर मैंने भी देखा है और इसकी भरपूर पैरवी भी करता हूँ।

टमाटर के इस तरह के उपयोग के बारे में आपने शायद इससे पहले नहीं सुना होगा, इसी तरह की नायाब और नई जानकारियों को देखने और समझने के लिए हमारे शो “हर्बल आचार्य” को लगातार देखते रहें। हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और इंतजार करें अगले नोटिफिकेशन का ताकि आपको नया एपिसोड देखने मिले, सबसे पहले।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख