गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कर्नाटक में खत्म हो सकता है सियासी संग्राम, फ्लोर टेस्ट आज

· · 2 मिनट

कर्नाटक में खत्म हो सकता है सियासी संग्राम, फ्लोर टेस्ट आज

लखनऊ। कर्नाटक में बीते 15 दिन से जारी सियासी संग्राम आज खत्म हो सकता है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की प्रकिया जारी है, इसके बाद साफ हो जाएगा कि एचडी कुमारस्वामी की सरकार बचेगी या नहीं। बीजेपी, कांग्रेस-जद(एस) दोनों पार्टियां दावा कर रही कि उनके पास सदन में साबित करने के लिए बहुमत है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद येदियुरप्पा ने भी कहा था कांग्रेस जद(एस) सरकार बहुमत साबित करने में विफल रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बीजेपी इस बार राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।

https://t.co/h8bY42RQRH

बागी विधायकों को सदन में उपस्थित होने की बाध्यता नहीं

फ्लोर टेस्ट के दौरान 16 बागी विधायक इस फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे कि नहीं वह उन पर निर्भर है। अगर बागी विधायक सदन में नहीं आते है और उनके वोट गिने नहीं जाते तो कुमारस्वामी सरकार की बचने की संभावना कम है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बुधवार को अपने फैसले में बागी विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर को फैसले लेने का अधिकार दिया हुआ है।इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विधायकों को सदन में उपस्थित होने की कोई बाध्यता नहीं है।

एक बागी विधायक का सरकार के पक्ष में वापस आने की खबर

इसी बीच एक बागी विधायक रामलिंगा रेड्डी का वापस कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में आने की खबर आ रही है। वहीं अन्य बागी विधायकों का कहना है कि बीजोपी ने उन्हें साईं बाबा की कसम दी है इसलिये वह सदन में बीजेपी को ही वोट करेंगे।

गठबंधन के 16 विधायकों ने दिया था इस्तीफा

बीते दिनों कांग्रेस के 13 और जद( एस) के 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। केपीजेपी और एक निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इस्तीफे स्वीकार होने के बाद विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 225 से घटकर 209 तक हो जाएगी। बहुमत साबित करने के लिए कांग्रेस और जद(एस) गठबंधन 105 सीटों की जरूरत होगी। इस स्थिति में गठबंधन के पास केवल 100 सीटें ही होंगी और उन्हे सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है।

ऐसे में बागी विधायकों और कुमारस्वामी का दोनों का सियासी भविष्य स्पीकर रमेश कुमार के हाथों में है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख