शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

…तो इस लिए महंगा हुआ टमाटर

· · 1 मिनट

...तो इस लिए महंगा हुआ टमाटर

नई दिल्ली (भाषा)। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच इसके ‘प्यूरी’ और ‘कैचअप’ की मांग एक महीने में 40 प्रतिशत बढ़ गई है। एक उद्योग संगठन ने अपने अध्ययन में यह जानकारी दी है।

एसोचेम ने एक बयान में कहा, ‘‘एक महीने के भीतर टमाटर ‘प्यूरी’ और ‘कैचअप’ की मांग में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है क्योंकि लोगों ने टमाटर के इस्तेमाल को कम कर दिया है और ऐसे भोजन को तरजीह दे रहे हैं जिसमें टमाटरों के अधिक इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं होती।”

टमाटर के साथ-साथ दलहनों की कीमतों में वृद्धि ने नगर में करीब 78 प्रतिशत परिवारों के बजट को प्रभावित किया है। अधिकतम प्रभाव दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में और उसके बाद मुंबई और अहमदाबाद में महसूस किया गया है।

उद्योग संगठन ने एक बयान में कहा है कि एसोचेम के हाल के एक सर्वे के अनुसार, करीब 78 प्रतिशत परिवारों को अपने घर का बजट संभालने में दिक्कत आ रही है और टमाटर और दलहन की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनका वित्तीय प्रबंधन सिकुड़ रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख