शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

सोलर ‍वॉटर पंप पाने के लिए ऑनलाइन जमा करें आवेदन

· · 2 मिनट

सोलर ‍वॉटर पंप पाने के लिए ऑनलाइन जमा करें आवेदन

गांव कनेक्शन संवाददाता

लखनऊ। किसान धान की फसल के लिए अभी से सिंचाई व्यवस्था कर सकते हैं। इसके लिए वर्तमान समय में सोलर वॉटर पंप सबसे अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। इसे पाने के लिए किसान को सबसे पहले एक आवेदन पत्र भरना होगा और अगर किसान ने पारदर्शी योजना में अपना पंजीकरण नहीं कराया है तो वह पहले कराना होगा।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर डीएम त्रिपाठी बताते है, “एक बार पंजीकरण हो जाने पर पंजीकरण संख्या मिल जाती है जिसे किसानों को अपने पास सुरक्षित रखना होता है। संख्या के ज़रिए ही किसान सोलर वाटर पंप के लिए आवेदन कर सकता है।” यह आवेदन कभी भी किए जा सकता है और सरकार लाभार्थी चुनने के लिए पहले आओ पहले पाओ का फॉर्मूला अपनाती है। इसलिए किसान जितना जल्द आवेदन करेगा उसके लाभार्थी सूची में चुने जाने की संभावना उतनी ज्यादा होगी। सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के बाद किसान सोलर वाटर पंप के अलावा बीज और खाद भी इसी तरह से बुक करा सकता है।

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को दो हॉर्सपावर, तीन हॉर्सपावर और पांच हॉर्सपावर वाले सोलर पंप अनुदान दे रही है। इसमें दो और तीन हॉर्सपावर वाले पंपों पर 75 प्रतिशत और पांच हॉर्सपावर वाले सोलर पंप पर 50 प्रतिशत अनुदान पर लाभार्थी को दिया जायगा। डीएम त्रिपाठी बताते हैं, “किसानों को पंजीकरण कराने के लिए अपने साथ खतौनी, बैंक पासबुक और पहचान पत्र के साथ उनकी फोटोकॉपी ले जाकर अपने ब्लॉक आफिस से पंजीकरण करा सकता है।

इसके बाद लाभार्थी का चयन हो जाने पर उसके द्वारा चुने गए सोलर वॉटर पंप को लगवाने के लिए उसे एक डिमांड ड्रॉफ्ट बनवा कर जमा करना होगा। जिसके बाद सोलर वॉटर पंप उसके खेत या बताई गई जगह पर कंपनी द्वारा लगा दिया जाएगा।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख