शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

सर्दियों में सर्दी-जुकाम और सुस्ती से बचना है? इन अनाजों की रोटियां खाएं, जानिए क्यों!

ठंड के मौसम में अपने शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बाजरा, ज्वार, रागी और मक्के जैसे अनाज का सेवन करें। इनके द्वारा बनने वाली रोटियाँ सर्दी-जुकाम से बचाती है होती हैं। ये superfood कहे जाने वाले अनाज न केवल सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि आपको मौसम के प्रभावों से भी बचाने में मदद करते हैं।

· · 3 मिनट

सर्दियों में सर्दी-जुकाम और सुस्ती से बचना है? इन अनाजों की रोटियां खाएं, जानिए क्यों!

Superfood of Winter: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम और आलस महसूस होना आम बात है। लेकिन घबराइए नहीं, कुछ खास तरह की रोटियां खाकर आप इन दिक्कतों से बच सकते हैं। Nutrition Punch, लखनऊ की डायटीशियन डॉ. रानू सिंह ने कुछ ऐसे ही अनाजों के बारे में बताया है जिनकी रोटी खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आपका शरीर भी गर्म रहेगा। इन अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करना एक आसान और स्वादिष्ट तरीका है अपनी सेहत का ख्याल रखने का।

Superfood कहे जाते हैं बाजरा, ज्वार, रागी, राजगिरा और मक्के

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए बाजरा, ज्वार, रागी, राजगिरा और मक्के जैसे अनाज बहुत फायदेमंद होते हैं। डायटीशियन डॉ. रानू सिंह के अनुसार, इन अनाजों की रोटी खाने से सर्दी-जुकाम और सुस्ती जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। ये अनाज सर्दियों के सुपरफूड हैं जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पहुँचाते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आर्टिकल में आगे पढ़ें इन सुपरफूड के बारे में कि क्यों सर्दियों में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

प्रोटीन, आयरन से भरपूर बाजरा

बाजरा: सर्दियों का सुपरफूड
बाजरा: सर्दियों का सुपरफूड Photo: Gaon Connection Creatives

बाजरा सर्दियों का एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बाजरे की रोटी सरसों के साग के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए आटा गुनगुने पानी से गूंथें, हाथ से बेलें और फिर घी लगाकर सेंकें। बाजरे की रोटी खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है।

ग्लूटेन-फ्री होता है ज्वार

Jawar: दिल और पाचन का दोस्त
Jawar: दिल और पाचन का दोस्त Photo: Gaon Connection Creatives

ज्वार भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। ज्वार में प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को भी सुधारता है। ज्वार की रोटी खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

सर्दियों के लिए जादू है रागी

रागी: कैल्शियम का खजाना
रागी: कैल्शियम का खजाना Photo: Gaon Connection Creatives

रागी के फायदे भी कम नहीं हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है, जिससे यह शरीर को एनर्जी देता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। रागी में कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह जोड़ों के दर्द में भी राहत पहुंचाता है। रागी की रोटी खाने से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है और यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

सर्दी-जुकाम से बचाता राजगिरा

RAJGIRI प्रोटीन और ताकत का स्रोत
RAJGIRI प्रोटीन और ताकत का स्रोत Photo: Gaon Connection Creatives

राजगिरा भी एक बहुत अच्छा अनाज है। यह हाई प्रोटीन वाला अनाज है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करता है। राजगिरा में कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। राजगिरा की रोटी खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और यह वजन कम करने में भी सहायक है।

वजन कंट्रोल करने में सहायक मक्का

MAKKA ताकत और स्वाद का अनाज
MAKKA ताकत और स्वाद का अनाज Photo: Gaon Connection Creatives

मक्के की रोटी भी सर्दियों के मौसम के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन को ठीक रखने में मदद करती है, वजन कंट्रोल करने में सहायक है और शरीर को गर्म रखती है। मक्के की रोटी खाने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है और यह मौसमी बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख