शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ताकि न हो सर्दियों में आपके शरीर में पानी की कमी

· · 2 मिनट

ताकि न हो सर्दियों में आपके शरीर में पानी की कमी

लखनऊ। अक्‍सर लोग जितना पानी गर्मी के दिनों में पीते हैं उतना सर्दियों में नहीं पीते। जबकि हमारी बॉडी को हर मौसम पानी की जरूरत होती है, इससे डिहाइड्रेशन की समस्‍या नहीं होती। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए पानी पीना जरूरी है लेकिन सर्दियों में चाहकर भी ज्यादा पानी नहीं पीया जाता ऐसे में आप आहार में ऐसे फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं जो पानी की कमी को पूरा कर देते हैं क्योंकि यह आहार भी तरल पदार्थ के रूप में विषैले तत्वों को बाहर निकालते का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- स्ट्रोक होने के तीन घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचे तो संभव है इलाज : डॉ. आरके गर्ग

इन पदार्थों का करे सेवन

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे बैस्ट है। इसमें प्रोटीन,विटामिन,आयरन के अलावा और भी बहुत से तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सब्जियों के साथ पालक का सूप पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। पालक को आप सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं।

ब्रोकली

भले ही ब्रोकली खाने में बेस्वाद लगे लेकिन इसमें 89 प्रतिशत पानी का मात्रा होती है इसके अलावा उसमें अन्य बहुत पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसे उबाल कर खाएं। शरीर को काफी मात्रा में पानी मिलेगा।

दही

सर्दियों में आप सुबह ब्रेकफास्ट व लंच के समय आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। इसमें पानी के 85 प्रतिशत अवयव होते हैं। सुबह के नाश्ते में दही और लस्सी का सेवन करने से पानी की कमी पूरी हो जाती है।

चावल

चावल पकाने के बाद इसमें 70 प्रतिशत पानी के अवयव होते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें आयरन,कार्बोहाइड्रेट जैसे जरूरी तत्व भी शामिल होते हैं। आप फ्राइड की बजाए उबले चावलों का सेवन करें तो बेहतर है।

सेब

सेब में 89 प्रतिशत पानी होता है और यह फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम व अन्य पोषक तत्वों का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसे रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें।

नींबू

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। नींबू शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार हैं। सलाद और फलों के साथ नींबू का सेवन करना अच्छा है।

ये भी पढ़ें- जानें स्तन कैंसर से बचाव के तरीके

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख