शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला शौचालय का अनुदान

· · 1 मिनट

तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला शौचालय का अनुदान

स्वयं कम्यूनिटी जर्नलिस्ट
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पड़री के चपरा टोला में तीन वर्षो में शौचालय के अनुदान के लिए मिले पैसे से एक भी शौचालय नहीं बन पाया है, हालत यह है कि गाँव की अधिकांश आबादी खुले में शौच जाने पर मजबूर हैं।

शौचालय के लाभार्थी विश्वनाथ गुप्ता 45 वर्ष ने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी पर शौचालय के नाम पर पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुये कहा,” करीब तीन वर्ष पहले ही हमारे गाँव में 100 से अधिक लोगों के नाम पर शौचालय आए थें, जिन्हें ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी द्वारा उक्त शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा था, जिन्हें कुछ ही फीट उठाकर छोड़ दिया गया न तो दरवाजा लगवाया और न उन्हें पूरा बनवाया गया है।”

ये भी पढ़ें- टॉयलेट एक प्रेम कथा: अक्षय की फिल्म का ट्रेलर तो आपने देख लिया, शौचालय पर पूरी फिल्म हम आपको दिखाते हैं

इस बारे में खण्ड विकास अधिकारी, दुद्धी प्रवीणा नंद ने बताया,” सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत को पहले से ही निर्देशित किया गया है कि शौचालय बनवाने के लिए ग्रामीणों को हर संभव से बनवाया जाएगा और ग्राम प्रधानों ने कई गाँव में शौचालय बनवाए भी है और बाकी लोगों का भी जानकारी लेकर बनवाया जाएगा।”

इस पर ग्राम प्रधान तारावती देवी धनौरा ने कहा कि शौचालय की सूची भेजी गई है, जैसे ही शौचालय बनने का आदेश आएगा बाकी बचे लोगो का शौचालय बनवाया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख