शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

इन तीन हजार बच्चों ने की है पेड़ों से दोस्ती

भारत में अब प्रति व्यक्ति सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं और इनकी संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। अगर हर एक बच्चा पेड़ को ऐसे ही अपना ले तो दुनिया बदल सकती है।

· · 2 मिनट

इन तीन हजार बच्चों ने की है पेड़ों से दोस्ती

लखनऊ। पिछले दो वर्षों पहले मनीषा(12 वर्ष) ने अपने स्कूल में जामुन का पेड़ लगाया था आज वो पेड़ आज मनीषा का सबसे अच्छा दोस्त है। स्कूल आने के बाद सबसे पहले वो अपने पेड़ की साफ-सफाई करके उसको पानी देती है।

मनीषा जैसे हजारों बच्चे पिछले कई वर्षों से एक-एक पेड़ को अपने दोस्त की तरह बड़ा कर रहे है। लखनऊ जिले के गोसाईंगंज ब्लॉक के मीसा गाँव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दस बच्चों के दोस्त पेड़ है। “मुझे जामुन खाना पंसद है इसलिए मैंने इस पेड़ को लगाया। सुबह जल्दी स्कूल आकर पहले पानी देते है। फिर क्लास में जाते है।” अपने पेड़ को दिखाते हुए मनीषा बताती हैं, “मेरी और दोस्तों ने भी पेड़ लगा रखे है सभी लोग उसका ख्याल रखते है।”

भारत में अब प्रति व्यक्ति सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं और इनकी संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। अगर हर एक बच्चा पेड़ को ऐसे ही अपना ले तो दुनिया बदल सकती है।

RDESController-2432
RDESController-2432


पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम कर रही आई केयर इंडिया संस्था ने उत्तर प्रदेश के तीन हजार स्कूली बच्चों को वृक्षमित्र बनाया है। इस संस्था के यूपी त्रिपाठी बताते हैं, “बच्चों से ही बदलाव किया जा सकता है। इसलिए हमने सरकारी स्कूल के बच्चों को चुना और उन्हें जिम्मेदारी दी। कि वो पेड़ का ख्याल रखे और उन्हें बढ़ा करें।” अपनी बात को जारी रखते हुए त्रिपाठी आगे बताते हैं, “बच्चों को जागरूक करना काफी आसान है उनको जैसा सिखाओं वो वैसा ही करते है। हर महीने पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए बच्चों के साथ नई नई गतिविधियां करते है ताकि वो जागरूक हो।”

इस संस्था ने अभी तक तीन जिलों (लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर) के 150 से ज्यादा स्कूली बच्चों को वृक्षमित्र बनाया है। यह संस्था बच्चों को कदम, अशोक, फेकस, चितवन, अमरूद, शहतूत, कटहल जैसे कई पेड़ देती है और उसको बड़ा करने की भी जिम्मेदारी भी देती है।

बारह वर्षीय सुनैना ने पिछले वर्ष अजूबा का पेड लगाया था। सुनैना बताती हैं, “अभी स्कूल की छुट्टी चल रही है लेकिन हम फिर भी स्कूल आते है क्योंकि अपने पेड़ को पानी देना होता है। स्कूल में जिन जिन का पेड़ है वो सभी आते है। हमने अपने घर में भी पेड़ लगा रखे जिनको मैं ही पानी देती हूं।”

ये भी पढ़े- इस राज्य में पेड़-पौधों को कानूनन गोद ले सकते हैं आप

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख