शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

कब करनी है खेतों की सिंचाई, बताएगा ‘नमी सूचक यंत्र’

· · 1 मिनट

कब करनी है खेतों की सिंचाई, बताएगा ‘नमी सूचक यंत्र’

गर्मियों में फसलों को लगातार पानी की सिंचाई की जरुरत होती है। लेकिन किस फसल को कब सिंचाई चाहिए, ये अक्सर किसान नहीं समझ पाते। अगर पानी की मांग का सही समय पता चल सके तो किसान को कई फायदे हो सकते हैं।

विकास सिंह तोमर, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

किसान अच्छी खेती करने का प्रयास तो करते हैं। ऐसे में यह पता चल जाए कि सिंचाई कब और कितनी करनी है तो फसलों का उचित प्रबंधन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिया, सीतापुर के वैज्ञानिकों ने मृदा नमी सूचक यंत्र बनाया है। इस यंत्र के जरिए किसान पता कर सकते हैं कि फसलों की सिंचाई कब की जाए।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

क्या है यह यंत्र?

मृदा नमी सूचक यंत्र एक बहुत ही साधारण यंत्र है, जिसमें चार रंगों की एलईडी बल्ब के द्वारा खेत में जल की आवश्यकता को दिखाया जाता है। यह यंत्र किसानों इस यंत्र को कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया, सीतापुर से खरीद भी सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने बताया, “इस यंत्र के जरिए हर दिन केवीके की टीम द्वारा किसानों के खेत पर सिंचाई की स्थिति की जानकारी देने के साथ किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।”

ये भी पढ़ें- सिंचाई के लिए कमाल का है यह बर्षा पंप , न बिजली की जरूरत और न ही ईंधन की

ये भी पढ़ें- दुनिया के इन देशों में होती है पानी की खेती, कोहरे से करते हैं सिंचाई

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख