शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

शरीर को बीमारियों से दूर रखेंगे ये प्राणायाम, जानिए करनेे की विधि

· · 2 मिनट

शरीर को बीमारियों से दूर रखेंगे ये प्राणायाम, जानिए करनेे की विधि

योग या प्राणायाम नियमित करने से शरीर न केवल स्वस्थ रहता है बल्कि आप खुद को ताजा व सक्रिय भी रखता है। यहां हम आपको बता रहे हैं अनुलोम विलोम व सीत्कारी प्राणायाम करने की विधि व इससे होने वाले फायदे –

अनुलोम विलोम प्राणायाम

अनुलोम का अर्थ होता है सीधा और विलोम का अर्थ है उल्टा। अनुलोम-विलोम प्राणायाम को कुछ योगीगण नाड़ी शोधक प्राणायाम भी कहते है। उनके अनुसार इसके नियमित अभ्यास से शरीर की समस्त नाडिय़ों का शोधन होता है यानी वे स्वच्छ व निरोग बनी रहती है।

विधि

दरी व कंबल बिछा कर उस पर अपनी सुविधानुसार पद्मासन में बैठ जाएं फिर अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद कर लें और नाक के बाएं छिद्र से सांस अंदर की ओर फिर बाई नाक को अंगूठे के बगल वाली दो अंगुलियों से बंद कर दें। उसके बाद दाहिनी नाक से अंगूठे को हटा दें और सांस को बाहर निकालें। अब दाईं नाक से ही सांस अंदर की ओर भरें और दाई नाक को बंद करके बाईं नाक खोलकर सांस को आठ की गिनती से बाहर निकालें। इस क्रिया को पहले तीन मिनट तक और फिर इसका अभ्यास बढ़ाते हुए 10 मिनट तक करें, 10 मिनट से ज्यादा इसे नहीं करना चाहिए। इस प्राणायाम को सुबह खुली हवा में बैठकर करें।

ये भी पढ़ें: लंबाई बढ़ाना चाहते हैं तो रोज 15 मिनट करें ये आसन

लाभ

इससे शरीर में वात, कफ, पित्त आदि के विकार दूर होते हैं। रोजाना योग करने से फेफ ड़े शक्तिशाली बनते हैं। इससे नाडिय़ां शुद्ध होती है जिससे शरीर स्वस्थ, कांतिमय एवं शक्तिशाली बनता है। इस प्राणायाम को रोज़ करने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है। अनुलोम-विलोम करने से सर्दी, जुकाम व दमा की शिकायतों में काफी आराम मिलता है।

सीत्कारी प्राणायाम

सीत्कारी या सित्कार प्राणायाम को करते समय सीत् सीत् की आवाज निकलती है, इसी कारण इसका नाम सीत्कारी कुम्भक या प्राणायाम पड़ा है।

विधि

सबसे पहले सीधे होकर बैठ जायें। दांत पर दांत बैठाकर, उसके पीछे जीभ को लगाकर धीरे-धीरे मुंह से सांस को अंदर खींचें। कुछ देर बाद सांस को नाक से निकाल दें और पुन: सांस को अंदर खींचें। यह प्रक्रिया 10 से 12 बार करें। इसके करने से मुंह के अंदर का भाग सूखने लगता है।

ये भी पढ़ें: योगाभ्यास हार्ट अटैक से बचने में सहायक

सीत्कारी प्राणायाम की स्थिति।

लाभ

इस प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में ऑक्सीजन की कमी दूर होती है और शारीरिक तेज में वृद्धि होती है। यह चेहरे की चमक बढ़ाकर सौंदर्य में वृद्धि करता है। इसके अभ्यास से शरीर स्फूर्तिवान बनता है। इससे शरीर में स्थित अतिरिक्त गर्मी समाप्त होती है, जिससे पेट की गर्मी और जलन कम हो जाती है। इसके नियमित अभ्यास से ज्यादा पसीना आने की शिकायत भी दूर होती है।

ये भी पढ़ें:वजन कम करने के लिए कारगार हैं ये आसन

ये भी पढ़ें:बहुत कुछ कहता है योग का यह ‘लोगो’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख