शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

आपकी पुरानी फोटो को भी नया बना देगें ये फोटो ऐप

· · 2 मिनट

आपकी पुरानी फोटो को भी नया बना देगें ये फोटो ऐप

संकलन- श्रृंखला पाण्डेय

लखनऊ। आज के दौर में फोटोज को बहुत ही बेहतर से लेने के लिए बाजार में कई सारे कैमरा ऐप आ चुके हैं। तो वहीं स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले इसका उपयोग फोटोग्राफी के लिए भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने पुराने फोटोज को भी स्कैन कर उन्हें डिजिटल बना सकते हैं। ऐसे भी कैमरा ऐप हैं, जो पुराने फोटोज को बिलकुल नया बना देते हैं।

ये गूगल का ऐप है जिसकी सहायता से आप अपने घर पर रखे फोटोज के एल्बम को स्कैन कर उसें डिजिटल बना सकते हैं। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ओएस वाले स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध है।

पिक स्कैनर

ये एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से आप 4 फोटोज को एक साथ डिजिटल कर एक फोटो बना सकते हैं। यह फोटोज को डिजिटल बनाने के अलावा उन पर कैप्शन लिखने की भी सुविधा देता है। इस ऐप के फ्री वर्जन में 12 स्कैन किए जा सकते हैं। हालांकि यह ऐप केवल एपल आईओएस यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

फोटोमाइन एल्बम स्कैनर एप

इसे फोटो को डिजिटल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप की खासियत ये है कि इससे फोटो को स्कैन करने के साथ ही उस पर डेट, लोकेशन व नाम लिख सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ शब्द लिखकर फोटो को डिस्क्राइब भी कर सकते हैं। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ओएस वाले स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध है।

शू बॉक्स यह भी एक बेहतरीन फोटो स्कैनिंग ऐप है। स्कैनिंग के दौरान इस ऐप में फोटो को क्रोप करने के साथ फिल्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोटोज में डेट और इमेज की डिटेल जैसे व्यक्ति का नाम और लोकेशन आदि भी दिए जा सकते हैं। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख