शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ये फल और सब्जियां बढ़ाएंगी आपकी याददाश्त : रिसर्च

· · 1 मिनट

ये फल और सब्जियां बढ़ाएंगी आपकी याददाश्त : रिसर्च

बोस्टन(भाषा)। पत्तेदार हरी, गहरे नारंगी रंग की या लाल सब्जियां, छोटे गूदेदार फल (बेरी फल) और संतरे के रस का सेवन करने से स्मरण शक्ति के क्षय के जोखिम को कम किया जा सकता है, खासकर पुरूषों में।

RDESController-2047
RDESController-2047


यह शोध न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में औसत आयु 51 वर्ष के 27,842 पुरूष शामिल हुए। वह सभी सेहतमंद और पेशेवर लोग थे। उन्होंने एक प्रश्नावली भरी जिसमें पूछा गया था कि वह प्रतिदिन कितने फल और सब्जियां खाते हैं। यह शोध 20 वर्ष तक चला।

ये भी पढ़ें : हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है योग : रिसर्च

RDESController-2048
RDESController-2048



जिन व्यक्तियों ने सब्जियों का सेवन सबसे ज्यादा किया, उनकी सोचने-समझने की क्षमता क्षीण होने की आशंका में 34 फीसदी की कमी देखी गई। नियमित तौर पर संतरे का रस पीने वाले लोगों में यह आंकड़ा 47 फीसदी था। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने बीस साल तक फल और सब्जियों का भरपूर सेवन किया उन्हें सोचने समझने तथा स्मरण शक्ति से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका भी कम रही।

ये भी पढ़ें : आपके बच्चों के कंधे के बोझ को कम करेगा ये स्कूल बैग: रिसर्च

ये भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने लगाया पता भूखे होने पर क्यों आता है आपको गुस्सा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख