शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बदलते मौसम में ये व्यायाम देंगे पैरों और जोड़ों को मजबूती

· · 1 मिनट

बदलते मौसम में ये व्यायाम देंगे पैरों और जोड़ों को मजबूती

सर्दी का मौसम वर्कआउट शुरू करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। स्कवैट एक्सरसाइज को आसानी से घर पर ही किया जा सकता है। रोजाना 30 मिनट के इस व्यायाम से पैरों व जोड़ों को मजबूती मिलती है। इसे क्षमतानुसार तीन बार कर सकते हैं। एक राउंड खत्म होने व दूसरे की शुरुआत के बीच 30 सेकंड का गैप रखें।

1. सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए उसी दिशा में देखें।

2. पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे इस तरह बैठने की कोशिश करें कि जैसे कुर्सी पर बैठे हों। इस दौरान ध्यान रखें कि कमर के नीचे के हिस्सा का एंगल 90 डिग्री का बने। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रुककर सीधे खड़े हो जाएं। स्क्वैट का मतलब सिर्फ यह नहीं कि शरीर को ऊपर-नीचे ले जाना है बल्कि कुछ देर कूल्हों पर दबाव भी बनाना है।

सावधानी

इस दौरान ज्यादातर लोग पूरा वजन पंजों पर रखते हैं जो गलत है। इस दौरान शरीर का भार एडिय़ों पर होना चाहिए। ध्यान रखें कि घुटने पंजों के आगे न जाएं। घुटनों से जुड़ी समस्या या किसी प्रकार की चोट लगी होने पर विशेषज्ञ की सलाह से ही करें।

फायदा

कमर के निचले हिस्से की मजबूती के लिए यह अच्छा व्यायाम है।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख