शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

लंबाई बढ़ाना चाहते हैं तो रोज 15 मिनट करें ये आसन

· · 2 मिनट

लंबाई बढ़ाना चाहते हैं तो रोज 15 मिनट करें ये आसन

लखनऊ। लंबाई का कम होना भी एक परेशानी बन जाती है। अबर आप का सपना नेवी, आर्म या सेना में जाना चाहते हैं तो लंबाई का अच्छा होना जरूरी है। हाइट कम होने की वजह से आपको लोग चिढ़ाते हैं। हाइट लंबा करने के लिए कुछ खास आसनों की मदद से इसे बढ़ाया जा सकता है लेकिन इसके लिए आपको यह व्यायाम नियमित तौर पर करने पड़ेगें।

भुजंगासन

भुजंगासन के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और अब दोनों हाथों के सहारे शरीर के ऊपर की और उठाएं। ध्यान रखें कि इसे करते समय एड़ियां जमीन पर टिकी रहें। अब शरीर के बाकी हिस्से को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को बिल्कुल ऊपर की ओर करें। इसी पोजिशन में कुछ देर तक रहें। फिर ऐसा 5-6 बार करें।

ताड़ासन

इस आसन को रोजाना दिन में 10-12 बार करने से फायदा मिलेगा। इसके लिए जमीन पर आसन बिछा कर दोनों पैरों को आपस में मिला कर खड़े हो जाएं और दोनों हाथ बगल में रख कर अपने शरीर का वजन सामान रखें। इसके बाद दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर तक धीरे-धीरे ले जाएं, लेकिन हाथों को बिल्कुल सीधा रखें। सांस लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर तक खींचें और पैरों की एड़ियों को भी ऊपर तक उठाएं। कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस सिर के ऊपर ले आएं।

ये भी पढ़ें: योगाभ्यास हार्ट अटैक से बचने में सहायक

ताड़ासन।

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन भूख, पाचन और रक्त परिसंचरण में सुधार कर, एसिडिटी, पेट फूलना आदि रोगों से राहत दिलवाता है। इस आसन में शरीर का आकार एक त्रिकोण के समान बन जाता है। इसमें दोनों पैरों को दो फुट की दूरी पर रखकर सीधे खड़े हो जाइए। फिर दोनों हाथों को कंधो की समरेखा में सीधे फैलाएं। अब आपकी भुजाएं जमीन के बिल्कुल समानान्तर होनी चाहिए। धीरे-धीरे दांयी ओर झुकें। बांया घुटना सीधा और तना रहे। अब दांये पैर के अंगूठे को बांये हाथ की उंगलियों से स्पर्श करें। गर्दन को थोड़ा-सा दायीं ओर झुकाएं। अब बांयी भुजा को ऊपर की ओर फैलाएं। इस स्थिति में 2-3 मिनट रहें व धीरे-धीरे सांस लें।

ये भी पढ़ें:वजन कम करने के लिए कारगार हैं ये आसन

ये भी पढ़ें:बहुत कुछ कहता है योग का यह ‘लोगो’

ये भी पढ़ें:स्कूलों में योग लाना अच्छा विचार: केजरीवाल

त्रिकोणासन।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख