शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अकांउट में पैसे न हों तभी होगा चेक बाउंस ऐसा ज़रूरी नहीं, ये भी हाे सकते हैं कारण

· · 2 मिनट

अकांउट में पैसे न हों तभी होगा चेक बाउंस ऐसा ज़रूरी नहीं, ये भी हाे सकते हैं कारण

लखनऊ। आपने कभी अपने एकाउंट में चेक लगाया है? अगर पैसा आपके एकाउंट में आ गया तो ठीक, अगर नहीं आया तो हम समझ लेते है कि एकाउंट में बैलेंस न होने के कारण चेक बाउंस हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। चेक बाउंस होने के और भी कारण होते हैं। हम आपको बताते हैं किन कारणों से होता है चेक बाउंस….

कम बैलेंस होना

अगर आपके अकाउंट में चेक पर लिखी राशि से कम बैलेंस है, तो आपका चेक बाउंस हो जाएगा। अकाउंट में राशि शून्य होने पर ही चेक बाउंस हो, ये जरूरी नहीं है।

जब फ्रीज हो जाए अकाउंट

अगर आपका अकाउंट किसी कारण से फ्रीज हो जाए तब भी आपका चेक बाउंस हो सकता है। अकाउंट फ्रीज होने के कई कारण हो सकते हैं। फ्रीज अकाउंट में पैसे होने पर भी चेक बाउंस हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : लोगों के हाथ में आए 50-200 के नए नोट, रिजर्व बैंक के बाहर लगी लंबी कतार

हस्ताक्षर

बैंक हमारे हस्ताक्षर की एक प्रति अपने पास सेव करके रखता है। जब भी चेक के जरिये पैसा ट्रांसफर किया जाता है तो कैशियर द्वारा आपके सिग्नेचर का मिलान किया जाता है हस्ताक्षर न मिलने पर भी आपका चेक बाउंस हो सकता है।

चेक पर काटपीट करने पर भी हो सकता है बाउंस

अगर आपने किसी के नाम चेक काटा और गलती से आपने उसका नाम, तारीख या अमाउंट गलत लिख दिया और बाद में काट कर सही किया। इस स्थिति में भी बैंक आपका चेक बाउंस कर सकता है।

तीन महीने होती है चेक की अवधि

किसी भी मल्टीसिटी चेक की वैलिडीटी 3 महीने की होती है। अगर आपने 3 महीने पुराना चेक बैंक में जमा किया है, तो बैंक आपका चेक बाउंस कर सकता है।

यह भी पढ़ें : कहीं जीएसटी के नाम पर आपकी तो नहीं कट रही जेब, रखें इन बातों का ध्यान

देना पड़ सकता है दोगुना अर्थदंड

अधिवक्ता धवल श्रीवास्तव के अनुसार, निगोशिअबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंसिंग एक अपराध है। अगर चेक बाउंस होता है तो न्यायालय द्वारा चेक धारक को जितनी राशि की चेक काटा है उस राशि से दो गुना तक का अर्थदंड या फिर परिस्थितियों के अनुसार जेल की सजा का भी प्रावधान है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख