शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

मोबाइल को जल्दी चार्ज करने के ये 5 रोचक तरीके

· · 2 मिनट

मोबाइल को जल्दी चार्ज करने के ये 5 रोचक तरीके

लखनऊ।मोबाइल हमारे जिंदगी की जरूरत बन चुका है लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि अगर कभी हमारे फोन की बैट्री खत्म हो जाती है तो हम एकदम से बेचैन हो उठते हैं। चाहे सफर में हों या घर या ऑफिस। लेकिन हम आपको बैट्री जल्दी चार्ज करने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। इन तरीकों को अपना कर आप अपने मोबाइल फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-अब मोबाइल नंबर के लिए जरूरी नहीं आधार, इन 5 चीजों में भी मिली राहत

1- मोबाइल को स्विच ऑफ कर दें

लोगों में ऐसी भ्रांतियां हैं अगर फोन को ऑन रखकर चार्ज किया जाये तो वो खराब हो सकता है, ये गलत है लेकिन ये बात भी सही है कि अगर मोबाइल को ऑफ करके चार्ज किया जाये तो वो ऑन की अपेक्षा जल्दी चार्ज होता है।

2- चार्ज करते समय कर दें फ्लाइट मोड पर

जब आप फोन को फ्लाइट मोड पर लगाकर चार्ज करते हैं तो फोन बिना बंद हुए तेजी से चार्ज होता है। हां यहां एक बात जरूर है कि जब मोबाइल फ्लाइट मोड पर होता है उस वक्त कॉल, इंटरनेट और जीपीएस जैसे फीचर काम करना बंद कर देते हैं। लेकिन फोन ऑन रहता है।

3- मोबाइल को हमेशा रखें उचित तापमान में

ज्यादा तापमान बैटरी की क्षमता को कम करती है ऐसा ज्यादातर गर्मी के मौसम में होता है। वैसे कोशिश करनी चाहिये कि मोबाइल को सूरज की रोशनी से बचाना चाहिये। कभी-कभी फोन गरम होने पर फोन कवर को हटा देना चाहिये। इसकी वजह से भी चार्जिंग में समय लगता है।

4- ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें

अच्छा होगा कि हमेशा ओरिजनल चार्जर से ही मोबाइल को चार्ज किया जाये। ऐसा करने से मोबाइल अच्छे परिणाम देगा। लोकल चार्जर आपके मोबाइल को अंदरूनी छति पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं फोन चार्ज करने में अपेक्षा कृत ज्यादा समय लेगा।

5- मोबाइल को यूएसबी से चार्ज करने से बचें

कोशिश करें मोबाइल को हमेशा चार्जर से ही चार्ज करें यूएसबी से चार्ज करने से बचें। इससे चार्ज होने में आपका मोबाइल जरूरत से ज्यादा समय लेगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख