शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

गाँव कनेक्शन थीम सॉन्ग: खेती तो अपने खून में है, पर संग-संग आगे बढ़ना है, अपना गाँव कनेक्शन है

आपके अपने मीडिया संस्थान गाँव कनेक्शन का अपना एक थीम सॉन्ग भी है, आपने सुना क्या? नहीं तो आज सुनिए...

· · 1 मिनट

गाँव कनेक्शन थीम सॉन्ग: खेती तो अपने खून में है, पर संग-संग आगे बढ़ना है, अपना गाँव कनेक्शन है

बातें करते सीधी सच्ची,

और अम्बियां खाते हैं कच्ची …

चलें हाईवे पे फर्राटे से …

चलें हाईवे पे फर्राटे से,

पगडंडी भी लगे अच्छी

चौपाल में बोले है बिटवा,

हम सीखेंगे इंटरनेटवा

हां हमरी ये रंगबाजी है,

हां हम में थोड़ी ऐंठन है

अपना गाँव कनेक्शन है

अपना गाँव कनेक्शन है

के अपना गाँव कनेक्शन है रे

अपना गाँव कनेक्शन है

अब मोबाइल चमकाते हैं,

अब एसएमएस भी करते हैं

अब चाउमीन डोसा चलता है,

अब चाट-मटर पे मरते हैं

केबल टीवी पे अम्मा को,

अब गाना भी दिखलाते हैं

पर चैती होरी में झूमें,

सोहर बन्ना भी गाते हैं

केबल टीवी पे अम्मा को,

अब गाना भी दिखलाते हैं

पर चैती होरी में झूमें,

सोहर बन्ना भी गाते हैं

हाँ बदल रहा है रहन-सहन,

पर अब भी वो सादा मन है

अपना गाँव कनेक्शन है …

के अपना गाँव कनेक्शन है रे

अपना गाँव कनेक्शन है

खेती तो अपने खून में है,

पर संग-संग आगे बढ़ना है

मास्टरी डाक्टरी बीएससी,

हमें आईएस भी पढ़ना है

दीदी है तेज पढ़ाई में,

करती चौका दिया बाती

लेकिन भोंहें सजवाने को,

ब्यूटी पारलर भी है जाती

दीदी है तेज पढ़ाई में,

करती चौका दिया बाती

लेकिन भोंहें सजवाने को,

ब्यूटी पारलर भी है जाती

क्यूँ सपने बड़े ना हम देखें,

किस बात का हमको टेंसन है?

गाँव कनेक्शन है

अपना गाँव कनेक्शन है के

अपना गाँव कनेक्शन है रे

अपना गाँव कनेक्शन है।

Also Read: गांव कनेक्शन: सुनिए Gaon Connection की कहानी नीलेश मिसरा की जुबानी

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख