शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी हारे , वायनॉड में चल रहे हैं आगे

अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वोटों की गिनती में कभी राहुल गांधी आगे निकल रहे है, तो कभी स्मृति ईरानी आगे निकल रही हैं। फिलहाल अमेठी में वोटों की गिनती जारी है

· · 1 मिनट

अमेठी में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी हारे , वायनॉड में चल रहे हैं आगे

लखनऊ। अमेठी में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी । वोटों की गिनती में कभी राहुल गांधी आगे निकल रहे थे, तो कभी स्मृति ईरानी आगे निकल रही थी। फिलहाल अमेठी में राहुल गांधी गांधी स्मृति ईरानी से हार गए है। स्मृति ईरानी पिछली बार भी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थी और तकरीबन एक लाख वोटों से उन्हे हार मिली थी। इसके बाद स्मृति ईरानी ने अमेठी का कई बार दौरा भी किया और अपनी पकड़ बनाती रही। अमेठी की बदहाली को लेकर उन्होंने कई बार राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। अमेठी की जनता ने उन्हें इसका फल राहुल गांधी के खिलाफ जिताकर दिया।

वायनॉड से आगे चल रहे हैं राहुल गांधी

अमेठी के अलावा राहुल गांधी वायनॉड से भी चुनावी मैदान में थे। वायनॉड से राहुल गांधी भारी मतों से लगातार आगे चल रहे हैं। अमेठी का किला भले ढह गया वायनॉड में राहुल गांधी की जीत तय है। वायनॉड से राहुल गांधी की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। इसके लिए राहुल गांधी पर आरोप भी लगे कि उन्होेंने अमेठी हारने के डर से वायनॉड जैसे आसान सीटों का चयन किया।

राहुल गांधी ने हार की स्वीकार

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान खुद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी को जनादेश दिया है और मैं स्मृति ईरानी को जीत की बधाई देता हूं। इसके अलावा राहुल गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को भी लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई दी।


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख