शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

28 को राज्य सरकार प्रायोजित कर सकती है बंद

· · 1 मिनट

लखनऊ। नोटबंदी से 28 नवंबर को होने वाले बंद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि बंद को सफल दिखाने के लिए सरकार इस बंद को प्रायोजित कर सकती है। जबकि जनता पूरी तरह से विमुद्रीकरण के साथ है। इसी नोटबंदी के चलते बीजेपी का वोटबैंक बढ़ता जा रहा है। आने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

हमारी सहानुभूति विपक्ष के साथ

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शुरू के चार-पांच दिन कुछ परेशानी रही। मगर उसके बाद में सबकुछ सामान्य ही रहा। प्रदेश सरकार कई जगह नोटबंदी को बदनाम करने के लिए अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है, जबकि बसपा और सपा नोटबंदी में परेशान। प्रदेश में बैंकों के बाहर पुलिस प्रशासन की व्यव्स्था ठीक नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से कोई भी कमी नहीं छोड़ी गई है। जबकि जहां तक किसानों की बात की जा रही है तो चाहे बीजों को उधार देने की बात हो या अन्य सुविधाएं, लगातार दी जा रही हैं। हमारी सहानभूति विपक्ष के साथ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख