शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

देश के 14 राज्यों में सामान्य से कम हुई मानसून पूर्व बारिश, गुजरात में हुई सबसे कम

इस वर्ष मार्च से मई के दौरान होने वाली मानसून पूर्व बारिश का स्तर 14 राज्यों में सामान्य से कम रहा है। पूरे देश में मानसून पूर्व बारिश में 11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।

· · 2 मिनट

देश के 14 राज्यों में सामान्य से कम हुई मानसून पूर्व बारिश, गुजरात में हुई सबसे कम

नई दिल्ली (भाषा)। बारिश का इन्तजार कर रहे किसानों के लिए ये खबर मायूस करने वाली है, क्योंकि हर साल मार्च से मई के दौरान होने वाली मानसून पूर्व बारिश का स्तर इस साल 14 राज्यों में सामान्य से कम रहा है। जिससे किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है। गर्मी के प्रकोप से राहत और खरीफ की फसल को बेहतर बनाने वाली मानसून पूर्व बारिश की इस साल कमी से गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

मानसून पूर्व बारिश को लेकर मौसम विभाग के इस साल एक मार्च से 16 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में होने वाली बारिश का स्तर पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में सामान्य से कम रहा। इस दौरान पूरे देश में मानसून पूर्व बारिश में 11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि साल 2014 के बाद देश में मानसून पूर्व बारिश का यह न्यूनतम स्तर है। उन्होंने बताया कि मानसून पूर्व बारिश दो लिहाज से अहम होती है, पहला मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी से यह बारिश राहत देती है वहीं, उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में फलों और सब्जियों की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होती है। खासकर आम, लीची और स्ट्रॉबेरी की फसल को यह बारिश बेहतर बनाती है। इसके अलावा पूर्व मानसून बारिश बेहतर होने पर धान की फसल भी बेहतर होती है। ये भी पढ़ें- मानसून आख़िर क्या बला है, जिसका किसान और सरकार सब इंतज़ार करते हैंजानकारों की राय में इस साल मानसून पूर्व बारिश की कमी वाले राज्यों में उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके शुमार होने के कारण इन राज्यों में खरीफ की फसल पर असर तो पड़ेगा ही, साथ ही पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के भी इस सूची में शुमार होने के कारण चाय की फसल भी प्रभावित होगी। ये भी पढ़ें- देश में 97 % बारिश के आसार, जानें कहां-कहां कब पहुंचेगा मानसून मानसून पूर्व बारिश के सामान्य से काफी कम स्तर वाले राज्यों की सूची में सिर्फ गुजरात ही है, जहां इस अवधि में 93 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गयी। जबकि केन्द्र शासित राज्य दादर नगर हवेली और दमन दीव में बल्किुल भी बारिश नहीं हुई। वहीं उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और त्रिपुरा में सामान्य से अधिक मानसून पूर्व बारिश दर्ज की गयी है। जबकि उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित 11 राज्यों में सामान्य बारिश हुई है।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख