शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

यूपी के बड़े मंत्री मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने मंत्री बनने तक के सफ़र पर गुरु को लेकर क्या बोले?

शिक्षक दिवस पर देश के 75 अध्यापक और अध्यापिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से जब गुरु पर सवाल किया गया तो उनका जवाब ये था।

· · 2 मिनट

यूपी के बड़े मंत्री मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने मंत्री बनने तक के सफ़र पर गुरु को लेकर क्या बोले?

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुश हैं देश की बागडोर उन लोगों के हाथ में है जो गुरु के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं।

“एक बिजनेस मैन (कारोबारी) या कोई अधिकारी अगर कुछ गलती करें तो देश पर बहुत फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगर किसी टीचर से कभी कोई गलती हो गई तो उसका असर पूरे देश पर पड़ेगा, क्योंकि वो देश के युवाओं को तैयार करता है जो राष्ट्र का निर्माण करते हैं।” स्वतंत्र देव सिंह ने कहा।

“आज हर राज्य या हमारा देश जो तरक्की कर रहा है उसके पीछे गुरुओं का हाथ है। आज मैं भी गुरु के कारण यहाँ तक पहुँचा हूँ, देश के विकास में डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी सब अपने गुरु से ही तो ज्ञान लेकर सीख कर अपने-अपने फील्ड में कमाल कर रहे हैं। ” स्वतंत्र देव सिंह ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा।

गाँव कनेक्शन से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज देश के निर्माण में हमारी पार्टी (बीजेपी) के जो नेता दिन रात लगे हैं उसके पीछे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे गुरु का मार्गदर्शन रहा है। अटल बिहारी बाजपेयी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता का राज गुरु का सही मार्ग दर्शन रहा है।

“पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे गुरु ने संघ में एकात्मवाद और अंत्योदय का ज्ञान दिया। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उदय। यानी पिछड़े वर्ग को आगे लाना है। इससे सिर्फ एक देश का विकास नहीं होता है पूरे विश्व का पूरा विकास होगा। ” उन्होंने गाँव कनेक्शन से कहा।

उन्हें यकीन है कि 2047 में भारत पूरी दुनिया में चमकेगा क्योंकि देश के गुरुओं की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। ‘आज जो नई पीढ़ी सीख रही है या कर रही है उससे हर क्षेत्र में तेज़ी से विकास हो रहा है, मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करता हूँ। ‘ स्वतंत्र देव सिंह ने कहा।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख