शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: ‘अगर उस दिन मुझसे न मिलता तो आज वो आर्मी में नहीं, मुंबई में कोई नौकरी कर रहा होता’

अखिलेश कुमार मिश्रा, पंडित विशेशर नाथ इण्टर कॉलेज, अकबरपुर, अम्बेडकर नगर में साल 1997 से बतौर अंगेजी शिक्षक कार्यरत है। टीचर्स डायरी में आज अपने एक छात्र का किस्सा साझा कर रहे हैं जिसके घर वाले उसे मुंबई काम करने के लिए भेज रहे थे, लेकिन आज भारतीय सेना में है।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: 'अगर उस दिन मुझसे न मिलता तो आज वो आर्मी में नहीं, मुंबई में कोई नौकरी कर रहा होता'

मिडिल क्लास के होने के नाते महसूस कर लेता हूं कि कौन बच्चा पढ़ने वाला है या नहीं और उनमें से वे बच्चे, जो अपनी आर्थिक तंगियों के कारण अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख सकते तो उसके प्रति मेरी खास सहानुभूति रहती है। उसी में से आज एक बच्चे की कहानी है।

जिसका नाम है रमेश चंद्र यादव, आर्थिक तंगियों से जूझ रहे रमेश के परिवार ने फैसला किया कि वे अब रमेश को अपने चाचा के पास मुंबई भेज देंगे ताकि परिवार की कुछ आर्थिक बदहाली दूर कर सके, रमेश के चाचा मुंबई में दही का कारोबार किया करते थे।

रमेश से रहा न गया और वो पहुँच गया मेरे पास और अपनी पूरी कहानी मुझे सुना दी। अपनी इच्छा भी आज खुल कर बता दिया कि वो मिलिट्री ज्वाइन करके देश की सेवा करना चाहता है।

Also Read: टीचर्स डायरी: ‘चाहे कैसे भी मौसम रहा हो, उस बच्ची को स्कूल आने से नहीं रोक पाया’ मैंने उसे मशवरा दिया कि तुम्हें पहले एनसीसी ज्वाइन करना चीहिए और अपने इलाके में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाए ताकि कम से कम खुद का खर्च तो निकल जाए। बस यहीं से रमेश ने भाग-दौड़ की प्रैक्टिस शुरू कर दी। एनसीसी का फिजिकल एग्ज़ाम भी क्वालीफाई कर लिया और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाने लगा।

उस समय मेरे भी बच्चे काफी छोटे थे तो मेरा ज्यादा खर्च नहीं था। तो मैं कभी उसे किताबें दिला देता तो कभी कपड़े। फिर एक दिन व भी आया जब रमेश ने मिलिट्री का एग्ज़ाम क्वालीफाई कर लिया।

आज रमेश आज भारतीय सेना में है। वे अपने गाँव के बच्चों के लिए हर तरह की मदद करने को तैयार रहता है। उसकी खासियत है कि जब भी वो गाँव आता तो मुझसे जरूरी मिलता है।

यह स्टोरी गाँव कनेक्शन के इंटर्न दानिश इकबाल ने लिखी है।

आप भी टीचर हैंं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख