गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: ‘चाहे कैसे भी मौसम रहा हो, उस बच्ची को स्कूल आने से नहीं रोक पाया’

अरि मर्दन सिंह, सीतापुर जिले के एलिया ब्लॉक के केशवपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक हैं, टीचर्स डायरी में वो अपने स्कूल की एक बच्ची का किस्सा साझा कर रहे हैं।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: 'चाहे कैसे भी मौसम रहा हो, उस बच्ची को स्कूल आने से नहीं रोक पाया'

मुझे आज भी याद है वो नन्हीं सी बच्ची जो रोज विद्यालय आती थी। आंधी चल रही हो या बारिश हो रही हो या फिर कड़ाके की ठंड हो, लेकिन प्रतिदिन विद्यालय समय पर पहुंच जाती थी। कभी-कभी उस बच्ची के डर में मैं जल्दी-जल्दी तैयार हो कि विद्यालय की तरफ मैं दौड़ पड़ता था और देखता था कि वो बच्ची हमसे पहले विद्यालय आकर स्कूल के बाहर बैठी है।

जब शुरू-शुरू में हम शिक्षक बने तो हमारे गाँव केशवपुर के प्राथमिक विद्यालय मुझे पढ़ाने का असर मिला। गाँव के बाहर करीब 1 किलोमीटर पर प्राथमिक विद्यालय था और हमारे गाँव की ही 3 वर्षीय बच्ची पंछी देवी प्रतिदिन विद्यालय आती थी। उसके दो भाई बहन और भी पढ़ते थे लेकिन वो हफ्ते में एक दो दिन छुट्टी कर देते थे लेकिन वो छोटी बच्ची रोज विद्यालय आती थी।

जब विद्यालय में उस छोटी बच्ची पंछी के बड़े भाई और बहन को वजीफा दिया जाता तो वह भी आकर लाइन में खड़ी हो जाती और वजीफा लेने की जिद करने लगती, तब हम उसके हाथ में भी पैसे देते थे।

विद्यालय के जब सभी बच्चों को विद्यालय की तरफ से ड्रेस दी जाती तो वो बच्ची भी ड्रेस लेने के लिए बार-बार मेरे पास आती क्योंकि उस बच्ची का अभी विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ था इसलिए हमने अलग से टेलर को बुलवाया और उस बच्ची की भी ड्रेस ली और हमेशा उसके लिए अपने पैसों से ड्रेस बनवाते थे।

पंछी ने हमारे विद्यालय में कक्षा पांच तक कि पढ़ाई की है और पांचवीं की पढ़ाई के दौरान उसके बड़े भाई बहन नानी के वहां चले जाते तो कई दिनों तक विद्यालय नहीं आते थे लेकिन पढ़ाई छोड़ कर एक बार भी पंछी देवी किसी रिश्तेदार के यहां नहीं गई।

पंछी ने इंटरमीडिएट क्लास तक पढ़ाई की है और फिलहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही है।

आप भी टीचर हैंं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +91-9565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख