शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

‘हम शिक्षकों को गाँव में फैली कुप्रथाओं के खिलाफ खड़े होना होगा’

दयावती उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के प्राथमिक विद्यालय शेखपुरवा में शिक्षिका हैं, टीचर्स डायरी में वो अपना अनुभव साझा कर रही हैं।

· · 2 मिनट

'हम शिक्षकों को गाँव में फैली कुप्रथाओं के खिलाफ खड़े होना होगा'

साल 2015 में मेरी ट्रेनिंग बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में हुई, उस गाँव में छोटी-छोटी बच्चियों की शादी कर दी जाती थी। कई बार मैं बच्चों के यहाँ जाकर उन्हें पढ़ाती थी, वहाँ जाकर देखा कि कई बच्चियों की शादी हो गई है। पूछने पर पता चला कि शादी जल्दी कर देते हैं और गौना पाँच साल बाद करते।

मेरे स्कूल में एक बच्ची खुशी पढ़ती थी, उसकी उम्र बस 14 साल की थी और उसके घर वाले उसकी शादी करना चाह रहे थे। जब मुझे पता चला कि तो मैंने उन्हें रोकना चाहा कि ये ठीक बात नहीं। इतनी छोटी बच्ची की शादी क्यों करना चाहते हैं, तब उन लोगों ने मुझसे कहा कि शादी अभी कर देंगे, लेकिन गौना पाँच साल बाद करेंगे।

मैंने उन्हें समझाया कि आप लोग अगर ऐसा करेंगे तो जेल चले जाएँगे, उसे पढ़ने दीजिए, बहुत समझाने के बाद वो लोग शादी नहीं करने के लिए मान गए।

ट्रेनिंग के बाद मेरी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय शेखनपुरवा में हो गई, धीरे-धीरे बच्चों से जुड़ाव हो गया। मेरी क्लास में एक बच्चा अमित था, पढ़ने में काफी होशियार था। लॉकडाउन के दौरान उसने सारे बच्चों को ऑनलाइन जोड़ने में काफी मेहनत की थी। मुझे लगता था कि अमित आगे पढ़कर ज़रूर कुछ अच्छा करेगा।

लेकिन अमित के घर आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। मेरे स्कूल से निकलने के बाद उसका दूसरे स्कूल में एडमिशन हो गया, लेकिन काफी समय के बाद पता चला कि वो गाँव से मुंबई कमाने के लिए चला गया। उस समय उसकी उम्र सिर्फ 14 साल थी, उसके घर वालों को बहुत समझाने पर उसे वापस बुला लिया। वापस उसका स्कूल में एडमिशन कराया। लेकिन अभी भी वो यहाँ बेकरी की दुकान पर काम करता है। ऐसे बच्चों को देखकर बहुत बुरा लगता है।

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख