शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

केले के तने भी आप को कर सकते हैं मालामाल, देखिए कैसे-कैसे बनते हैं प्रोडक्ट

· · 2 मिनट

केले के तने भी आप को कर सकते हैं मालामाल, देखिए कैसे-कैसे बनते हैं प्रोडक्ट

े के तनों से ये उत्पाद बनाकर लाखों कमा रहे हैं तमिलनाडु के ये किसान, पढ़िए अपने फायदे की ख़बर&n

क्या आपने कभी कूड़े-कचरे से पैसे कमाने की सोची है? हम सभी इस बारे में कई बार ऐसा करने की सोचते तो हैं पर कभी ऐसा नहीं कर पाते। लेकिन, कोयम्बटूर की ईको ग्रीन नामक संस्था केले के तने और सुपारी की पत्तियों से कुछ ऐसी वस्तुएं बना रहीं हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। अभी तक भारत में सिर्फ केले के फलों का इस्तेमाल होता था और कुछ दक्षिण की कुछ जगहों पर केले के पत्तों को खाना परोसने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन तनों के ये प्रोडक्ट बनाकर आप अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं।

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में स्थित इस संस्था की दूसरी सबसे खास बात यह है कि इसको पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाता है और इसमें समाज के हर तबके के लोग काम करते हैं। नीचे की तस्वीरों में देखिए कि कैसे इन महिलाओं द्वारा विभिन्न वस्तुओं को बनाया जा रहा है। एक बार जब केले के तनों को काट दिया जाता है फिर उसके बाद उनके रेशों को इस्तेमाल में लाया जाता है।

ये भी पढ़ें- एलोवेरा की खेती का पूरा गणित समझिए, ज्यादा मुनाफे के लिए पत्तियां नहीं पल्प बेचें, देखें वीडियो

देश में ज्यादातर किसान सिर्फ केले के फलों का उपयोग करते हैं। मशीनों की सहायता कर प्रयोग करके पेड़ के तने से रेशों को निकाला जाता है। इसके बाद तने के रेशों को पत्थर की चोट से उसे पतला किया जाता है और फिर उसे सुखाया जाता है।

मशीन ऐसे करती है काम

ये भी पढ़ें- टिश्यू कल्चर अपनाकर केला उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनेगा यूपी

तैयार हो गए रेशे इन सूखे हुए रेशों से चटाई बनाई जाती है।

वाह.. ये देखिए बन गई केले की चटाई

ये भी पढ़ें : टिशू कल्चर से 60 फीसदी तक बढ़ेगा केला उत्पादन

इसके अलावा रेशों का उपयोग कटोरे, बैग और कपड़े बनाने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।

ये देखिए बन गए कटोरे सुपारी की पत्तियों को कृषि अपशिष्ट की तरह प्रयोग किया जाता है और इससे भी पैसे की अच्छी आमदनी होती है।

खाद भी होती है तैयार

ये भी पढ़ें : कई प्रदेशों में है बाराबंकी के इस केला किसान की चर्चा

पत्तियों को सुखा कर उनसे प्लेट, कप और चम्मच जैसे सामान बनाए जाते हैं।

और ये रही थालियां

ये भी देखें :-

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख