शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

नारियल तेल से जुड़े ये मिथक करें दूर

· · 2 मिनट

नारियल तेल से जुड़े ये मिथक करें दूर

नई दिल्ली (आईएएनएस)| नारियल तेल को बालों और शरीर को पोषण प्रदान करने के लिए जाना जाता है। अगर इसका सेवन व्यायाम करने के बाद स्वस्थ आहार के साथ किया जाता है, तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

‘सेपालिका डॉट कॉम’ (हेल्थ प्लेटफॉर्म) के सह-संस्थापक व थेरेपिस्ट महेश जयरमन और ‘हॉलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट’ की इशिका सचदेव ने नारियल तेल से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए ये जानकारियां दी हैं-

यह भी पढ़ें- ‘रोजाना मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से दिल की बीमारी, कैंसर का खतरा होगा कम’

नारियल तेल से जुड़ा एक मिथक यह है कि यह दिल की बीमारी का कारण बनता है। इस मिथक का कारण यह है कि इसमें अधिक मात्रा में संतृप्त वसा पाया जाता है, हालांकि एडवांस्ड रिसर्च ने यह साबित कर दिखाया है कि प्राकृतिक रूप से वसा युक्त आहार आपके दिल को नुकसान नहीं पहुंचाते। वास्तव में प्रंसस्कृत खाद्य पदार्थो और रिफाइंड शुगर में ज्यादा वसा होती है।

नारियल तेल को लेकर यह भी मिथक है कि इसका स्वाद नारियल की तरह लगता है। यह तेल परिष्कृत और वर्जिन/कोल्ड प्रेस्ड दो रूपों में आता है और सभी वैरायटी नारियल के स्वाद वाले नहीं होते। रिफाइंड नारियल तेल में इसका स्वाद या महक नहीं होता, ताकि उन्हें आसानी से भोजन में इस्तेमाल किया जा सके।

हालांकि, हाइड्रोजेनेटेड नारियल तेल का सेवन किसी कीमत पर नहीं करना चाहिए, ये सिंथेटिक ट्रॉन्स फैट बना सकते हैं। ऐसे नारियल तेल को अपने आहार में शामिल करें जो नैचुरल रूप से और केमिकल मुक्त प्रक्रिया से रिफांइड किया गया हो।

यह भी पढ़ें- ब्रॉकली खाने से कम हो सकता है दिल की बीमारी और कैंसर का ख़तरा: अध्ययन

नारियल तेल से जुड़ा यह मिथक भी है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल उच्च मात्रा में होता है, जबकि सच्चाई यह है कि यह तेल मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स से बना होता है, जो हमारे शरीर द्वारा प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाता है। वे बेहतर प्रोफाइल बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका मतलब शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होने पर यह इसका स्तर कम कर देता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर ऊपर बढ़ता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख