शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ताड़ासन से बच्चों की तेज़ी से बढ़ सकती है हाइट योग गुरु का दावा

ताड़ासन संस्कृत के दो शब्द ताड़ यानी पर्वत और आसन अर्थात बैठने की मुद्रा को मिलाकर बना है। योग गुरु रेखा खन्ना का कहना है कि योग के इस आसन को करने से कई फायदें होते हैं। ख़ास कर जिन बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ रही हो उनके लिए काफी कारगर है।

· · 1 मिनट

ताड़ासन से बच्चों की तेज़ी से बढ़ सकती है हाइट योग गुरु का दावा

क्या आप भी बच्चे की लम्बाई के नहीं बढ़ने या अपने पीठ के दर्द को लेकर परेशान है?

अगर ऐसा है तो चिंता की कोई बात नहीं है। सिर्फ योग ही है जहाँ बिना कोई दवा खाएँ आप खुद को चुस्त और दुरुस्त रख सकते हैं।

ऊंचा लंबा कद हर किसी को चाहिए लेकिन किसी कारण से अगर आपका या बच्चे का कद उम्र के हिसाब से ना बढ़े तो घबराएँ नहीं, इसका उपाय है हमारे पास। आप ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं, ख़ास कर जिन बच्चों का कद ना बढ़ रहा हो उन्हें रोज़ ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए।

ताड़ासन का अभ्यास कैसे करें

सबसे पहले अपने आसन पर सीधे खड़े हो जाएँ, आपके दोनों पैरों के बीच करीब 6 इंच की दूरी होनी चाहिए। फिर दोनों हथेलियों को आपस में फंसाकर ऊपर की तरफ ले जाएं। इस स्थिति में आपकी भुजाएँ कान से लगी हुई होंगी। इस बात का ध्यान रखें की जैसे जैसे आपका हाथ ऊपर की तरफ जाएगा आप धीरे-धीरे साँस भरते हुए पंजों के बल खड़े होते जाएंगे और शरीर को ऊपर की ओर खींचेंगे।

अपनी क्षमतानुसार इस आसान में बने रहने के बाद साँस को छोड़ते हुए धीरे धीरे वापस पहले की स्थिति में आ जाएँ, इस प्रक्रिया को आप 6 से 7 बार दोहरा सकते हैं। (याद रखें की ताड़ासन की अवस्था में शरीर पूर्ण रूप से तना हुआ होगा)

ताड़ासन के लाभ

लम्बाई बढ़ाने में मददगार

टखनों, घुटनों, और जांघों को मजबूत बनाता है

मधुमेह में ताड़ासन लाभदायक है

रीढ़ की हड्डी सीधा करता है

पाचन क्रिया मददगार होता है

(यदि आप किसी भी तरह के रोग या चोट से परेशान हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख