रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

प्रेम व खुशहाली के गवाह होते हैं दांत

· · 1 मिनट

प्रेम व खुशहाली के गवाह होते हैं दांत

सिडनी (आईएएनएस)| अगर आप अपने बिस्तर पर खुश नहीं हैं तो अपने दंतों की सेहत की जांच करें। दांत प्रेम व खुशहाली के गवाह होते हैं। ऐसा एक अध्ययन में बताया गया है। अध्ययन में कहा गया है कि जो जीवन में भरोसेमंद, सुरक्षित और प्यार से भरपूर रिश्ते में होते हैं, उनके मुंह का स्वास्थ्य बुरे रिश्तों में रहनेवालों की तुलना में बेहतर होता है।

जो लोग प्यार में पड़े होते हैं, वे खुद पर अधिक ध्यान देते हैं, जिनमें दांतों का स्वास्थ्य भी शामिल है। एबीसी डॉट नेट डॉट एयू ने ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के ग्रेस ब्रैंज्र्डपोर्न के हवाले से बताया, “हम आश्चर्यचकित हैं कि किस प्रकार से रोमांस से भरपूर रिश्ता अपनी भूमिका निभाता है।”

शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग भावनात्मक रूप से अपने जीवनसाथी से दूर होते हैं, वे अपने दांतों की नियमित देखभाल और दंत चिकित्सकों से मिलने में कोताही बरतते हैं।

हमारे शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि जो भावनात्मक अंतरंगता से बचने की कोशिश करते हैं या फिर चितिंत रहते हैं कि उनका साथी उन्हें जरूरत के समय छोड़ देगा/देगी। उनका मौखिक स्वास्थ्य अधिक नकारात्मक होने की संभावना होती है। वहीं, दूसरी तरफ जो प्यार में पड़े होते हैं, वे दूसरों पर भरोसा करते हैं और उनके दांतों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है, क्योंकि वे इसकी देखभाल पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

ग्रेस ब्रैंज्र्डपोर्न यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड ऑस्ट्रेलिया

यह शोध जर्नल ऑफ क्वालिटी ऑफ लाइफ रिसर्च में प्रकाशित किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख