शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली शकरकंद

सर्दी आते ही बाज़ार में अलग-अलग तरह की शकरकंदी (स्वीट पोटैटो) भी आने लगती हैं, इस मौसम में लाल, बैंगनी रंग की शकरकंदी लोगों को खूब लुभाती हैं; लेकिन ध्यान से, ये आपको बीमार भी कर सकती हैं।

· · 2 मिनट

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली शकरकंद

अगर आप भी शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो को बड़े चाव से खाते हैं तो एक बार ठीक से चेक कर लीजिये कहीं इसका हरा गुलाबी रंग नकली तो नहीं है?

जी हाँ, बाज़ार या गली मुहल्ले में इन दिनों शकरकंदी खूब बिक रही है, ऐसे में ये पहचान करना थोड़ा मुश्किल है कि असली है या नकली?

लेकिन आज यहाँ आपको ऐसी तकनीक बता रहे हैं जिससे आप गाँव शहर कहीं भी झट से पकड़ लेंगे कि शकरकंद का रंग असली है या नकली?

ऐसे करें पहचान

इसके लिए रुई को किसी तेल या पानी में भिगो लें, फिर इसे किसी शकरकंद के ऊपर रगड़े। अगर रुई साफ है तो उसमें किसी तरह की मिलावट नहीं है, लेकिन अगर रगड़ने पर लाल या बैंगनी रंग दिखने लगे तो इसका मतलब है कि शकरकंद में मिलावट की गई है।

फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इससे जुड़े एक वीडियो के ज़रिए लोगों को सचेत किया है कि ऐसे शकरकंद से दूर रहें और खाने से पहले उसकी जाँच कर लें।

https://twitter.com/hashtag/Combatadulteration_12

शकरकंदी मूल रूप से दक्षिण अमेरिका में पायी जाती है, अब इसकी खेती दुनिया भर के कई गर्म क्षेत्रों में होती है।

भारत में शकरकंदी (स्वीट पोटैटो) स्पेन के लोगों के जरिए लाई गई थी। स्थानीय भाषा में इसे शकरकंद या शकरकंदी कहा जाता है। इसमें फ़ाइबर, मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी2, सी और ई, और बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

368742-sweet-potato-detecting-rhodamine-b-adulteration-food-authority-1
368742-sweet-potato-detecting-rhodamine-b-adulteration-food-authority-1

शकरकंद में भरपूर आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स ठीक से नहीं बनता है, ऐसे में शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

भारत में करीब 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में शकरकंद की खेती होती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में इसका सबसे ज़्यादा उत्पादन होता है। भारत का शकरकंद उत्पादन में छठा स्थान है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख