शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को ‘रील’ धोनी ने किया सलाम, जानिए और किसने क्या कहा

· · 1 मिनट

कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को ‘रील’ धोनी ने किया सलाम, जानिए और किसने क्या कहा

लखनऊ। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब बुधवार रात एकदिवसीय व टी-20 मैचों से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो क्रिकेट जगत सहित पूरा देश सकते में आ गया। सोशल मीडिया पर धोनी के इस फैसले पर लोगों ने अपनी राय दी। इसमें पिछले साल धोनी को पर्दे पर जीवंत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत और धोनी की पत्नी साक्षी शामिल हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, ‘यहां कोई आपके जैसा नहीं है। करोड़ों मुस्कानों की वजह आप हैं। मैं आपको सिर झुकाकर नमस्कार करता हूं।’

https://twitter.com/itsSSR/status/816675292005748737

साक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, ‘कोई भी ऐसा पर्वत नहीं है जो तुम्हें उस पर चढ़ने(बड़ी-बड़ी उपलब्धियों) से रोक सके। तुम पर गर्व है!!!!’

वहीं मशहूर निर्देशक व लेखक शेखर कपूर ने कहा, ‘आपने क्रिकेट का जोखिम एक्साइटिंग बनाया, क्रिकेट को अप्रत्याशित मोहक बनाया। आपने हमें गर्व करने के कई वजहें दीं। इन उपलब्धियों के लिए धन्यवाद कैप्टन कूल।’

क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले के अनुसार, सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए धोनी का निर्णय सही रहा है। पिछले कुछ वर्षों से यह विराट की टीम बन चुकी है।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर व धोनी के सर जडेजा ने लिखा है, ‘क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं है, यह उनके लिए एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और उन्होंने इसके साथ हर बार न्याय किया है।’

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख