गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को बांटी 1260 कारें और 400 फ्लैट

· · 1 मिनट

सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को बांटी 1260 कारें और 400 फ्लैट

लखनऊ। सूरत के अरबपति हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने इस बार दिवाली पर अपने कर्मचारियों को करोड़ों के उपहार बांटें हैं। कर्मचारियों को करीब 1260 कारें बोनस के रूप में मिली हैं। वहीं 400 फ्लैट देकर उनकी आशियाने की जरूरत भी पूरी कर दी है। दिवाली पर इतने बंपर बोनस की शायद ही किसी कर्मचारी को उम्मीद होगी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने बोनस के नाम पर 51 करोड़ रुपए खर्च किए।

हरे कृष्ण एक्सपोर्ट के मालिक ढोलकिया तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपने बेटे को पैसे का मूल्य समझने के लिए नौकरी करने भेजा था। इस साल कंपनी की गोल्डन जुबली भी है। कंपनी ने 1716 कर्मचारियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ये बोनस दिया है। इससे पहले 2015 में कंपनी ने 491 कारें और 200 फ्लैट का तोहफा दिया था।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी खबर के मुताबिक ढोलकिया को कंपनी में ‘काका’ कहा जाता है। काका के मुताबिक कंपनी के कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं। हम हीरे की पॉलिश करने वाले को कर्मचारी नहीं कहते क्योंकि वह भी उसी इलाके से आते हैं जहां का मैं रहने वाला हूं। दिवाली पर उपहार उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन को ध्यान में रखकर दिया गया है। ढोलकिया अमरेली जिले के दुधाला गाँव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने कारोबार की शुरुआत अपने चाचा से पैसे उधार लेकर की थी। उन्होंने जब अपने बेटे द्रव्य को कोच्चि नौकरी करने भेजा था तब कई अखबारों में यह खबर सुर्खियां बनी थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख