शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

सर्वोच्च न्यायालय का प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक से इनकार

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल की सदस्यता वाली पीठ ने यौन दुराचार के मामले में प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश वापस लेने की उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा, ”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गायत्री प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के अदालत के आदेश को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।”

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पीठ ने कहा कि प्रजापति को यदि गिरफ्तार किया जाता है तो वह संबंधित अदालत में जमानत की अर्जी दे सकते हैं। पीठ ने कहा, ”विभिन्न पक्षों के पास जो भी उपाय हैं, उन्हें उसका लाभ उठाने का अधिकार है।” अदालत ने साथ ही स्पष्ट किया कि वह उनके खिलाफ मामला नहीं देख रहे हैं और उनका आदेश केवल प्राथमिकी दर्ज कराने तक सीमित है। सर्वोच्च न्यायालय ने 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था।

एक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन साल पहले जब उसने प्रजापति से मुलाकात की थी, तब उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का आरोप है कि वह नींद की दवा मिली चाय पीकर बेहोश हो गई थीं। प्रजापति ने पीड़िता की तस्वीरें भी खींची और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दो सालों तक दुष्कर्म करते रहे। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। प्रजापति अभी फरार हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख