शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

ऐसे बनते हैं रेशम के धागे, जिनसे बनती हैं रेशमी साड़ियां

रेशम की साड़ियां और कपड़े तो सभी ने देखें होंगे, लेकिन किस तरह रेशम के धागे बनाए जाते हैं, कम ही लोग जानते होंगे, महीनों की मेहनत के बाद बनते हैं ये धागे, जिनसे बनती हैं रेशमी साड़ियां।

· · 3 मिनट

ऐसे बनते हैं रेशम के धागे, जिनसे बनती हैं रेशमी साड़ियां

सोनभद्र। रेशम की साड़ियां और कपड़े तो सभी ने देखें होंगे, लेकिन किस तरह रेशम के धागे बनाए जाते हैं, कम ही लोग जानते होंगे, महीनों की मेहनत के बाद बनते हैं ये धागे, जिनसे बनती हैं रेशमी साड़ियां।

सोनभद्र के जंगलों में पिछले कई वर्षों ये यहां के लोग रेशम कीटों को पालकर उनसे रेशमी धागे बनाने का काम कर रहे हैं। सोनभद्र से करीब 130 किमी. दूर दुद्धी ब्लॉक के गोविंदपुर में दस हज़ार हेक्टेयर में रेशम के फार्म हैं, इस फार्म में अर्जुन के पेड़ों पर रेशम के कीट पाले जाते हैं, जिससे यहां के स्थानीय आदिवासी परिवारों को भी रोजगार मिल रहा है।

RDESController-1502
RDESController-1502


ये भी पढ़ें : ट्रेनिंग लेकर रेशम कीट पालन कर रहे ग्रामीण, महिलाएं निभा रहीें बड़ी भागीदारी

फार्म के प्रमुख हरी प्रसाद बताते हैं, “हम काकून को कूकर में सोडा डालकर उबालते हैं, उबालने के बाद इसका धागा अलग-अलग होने लगता है, उसके बाद उसे छीलते हैं छीलने के बाद एक-एक धागा उससे निकलने लगता है। जब एक-एक धागा निकलेगा तो उसे हम लगा देंगे, जिस तरह से हमें मोटा पतला धागा चाहिए होता है, उसी हिसाब से काकून लगाते हैं, धागा निकालने के बाद उसे हम बुनकर को दे देते हैं।”

रेशम कीट पालन के बारे में वो बताते हैं, “रेशम के कीड़े (ककून) कोल्ड स्टोर करके रखते हैं और फिर जुलाई में फार्म हाउसों को देते हैं। कुछ समय बाद ककून से तितली निकलती है। एक तितली एक हजार से ज्यादा अंडे देती है। अंडों से इल्ली (कीड़े) निकलते हैं, जिनको अर्जुन के पेड़ पर छोड़ते हैं, जिससे रेशम तैयार होती है।”

RDESController-1503
RDESController-1503


गोविंदपुर रेशम फार्म हाउस में पिछले 25 वर्षों से रेशम का धागा बनाने में कार्यरत रजवन्ती देवी (58 वर्ष) बताती हैं, “सबसे पहले कट ककून को उबालते हैं फिर कई घड़ो से रेशा निकालकर मशीन पर चढ़ाते हैं। चार से पांच घड़ों के रेशे से एक धागा बनाया जाता है।” यहां की दूसरी कर्मचारी चमेली देवी (40 वर्ष) बताती हैं, “हमारे फार्म हाउस में ककून से रेशम का धागा बनाने वाली 13 मशीने हैं। एक दिन में 80 ग्राम धागा निकलता है।”

ये भी पढ़ें : रेशम के 8500 साल पुराने होने के सबूत चीन की कब्रों में मिले

सोनभद्र जिले में 400 एकड़ जंगल में 20 रेशम फार्म है। जंगल क्षेत्र में लगभग 900-1000 परिवारों द्वारा रेशम कोया उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रति वर्ष लगभग 80 लाख रेशम कोया उत्पादन हो रहा है, जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ का होता है।

RDESController-1504
RDESController-1504


रेशम की खेती तीन प्रकार से होती है- मलबेरी खेती, टसर खेती व एरी खेती। उत्तर प्रदेश में मलबेरी के लिए 158 फार्म, टसर के 56 फार्म व एरी के तीन फार्म हैं, जिनमें 57 जिलों में रेशम का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 25 हजार रेशम कीट पालक हैं। भारत का रेशम उत्पादन धीरे-धीरे बढ़कर जापान और पूर्व सोवियत संघ देशों से ज्यादा हो गया है, जो कभी प्रमुख रेशम उत्पादक हुआ करते थे। भारत इस समय विश्व में चीन के बाद कच्चे सिल्क का दूसरा प्रमुख उत्पादक है।

इन राज्यों में होता है रेशम का उत्पाद

भारत में शहतूत रेशम का उत्पादन मुख्यतया कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू व कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल में किया जाता है जबकि गैर-शहतूत रेशम का उत्पादन झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों में होता है।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख