गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

‘क्लास में न बोल पाने वाला बच्चा, आज सबसे पहले जवाब देता है’

सुबूही मरियम उत्तर प्रदेश रामपुर जिले में मॉडर्न प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं, स्कूल में सामान्य बच्चों को संभालने के साथ स्पेशल चाइल्ड का भी ध्यान रखती हैं। अब तो ऐसा हो गया कि उनके स्कूल के बच्चों को इस बात का डर रहता है कि कहीं उनका ट्रांसफर न हो जाए। सुबूही मरियम टीचर्स डायरी में किस्सा साझा कर रहीं हैं।

· · 2 मिनट

'क्लास में न बोल पाने वाला बच्चा, आज सबसे पहले जवाब देता है'

मेरी पहली नियुक्ति साल 2018 मॉडर्न प्राइमरी स्कूल अफजलपुर पट्टी, रामपुर में हुई थी, मेरे लिए ये बहुत ही नया था, लेकिन बच्चों के साथ कब जुड़ गए पता ही नहीं चला, लेकिन कुछ ही समय में जब स्कूल हिन्दी मीडियम से इंग्लिश मीडियम में बदल रहा था, फिर मैंने इग्जाम दिया और मैं 2019 में प्राइमरी स्कूल कोइरी में आ गई।

बच्चों के साथ तो मेरा हर पल खास होता है जो कभी-कभी हम कैमरे में कैद नहीं कर पाते, लेकिन जब हम क्लास में होते हैं, सभी बच्चे जितना मज़े के साथ पढ़ते हैं, उतना ही मैं भी बच्चों को मज़े के साथ पढ़ाती हूँ। श्रेयांश क्लास 2 में पढ़ता है, जोकि स्पेशल चाइल्ड है, उसे लिखने और बोलने में थोड़ी परेशानी होती थी, लेकिन अभी काफी सुधार आ चुका है।

367171-gaon-moment-11
367171-gaon-moment-11

पहले श्रेयांश को बोलने और लिखने में काफी परेशानी होती थी, लिखने में अभी उतना परफेक्ट तो नहीं है , लेकिन श्रेयांश में अब काफी बदलाव आया है। पहले पढ़ने बोलने लिखने में बहुत ही ज़्यादा परेशानी थी, लेकिन अभी जब भी मैं उसे पढ़ाती हूँ, तो उसकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देती हूँ, क्या लिख रहा है, क्या बोल रहा हैं, क्या पढ़ रहा है, मैं उसे हमेशा अपने सामने बैठाती हूँ, जिससे उसकी जो चीजें हो उस पर मेरी नज़र रह सके।

पहले श्रेयांश पीछे बैठ कर अपनी कॉपी फाड़ देता था या फिर किसी दूसरे स्टूडेन्ट के साथ लड़ाई करता, लेकिन अब आगे बैठने से उसमें काफी बदलाव आया है। अब वो पढ़ाई पर ध्यान देता है। मैं हर रोज़ उसका होमवर्क चेक करती हूँ, इसलिए श्रेयांश हमेशा अपना होमवर्क पूरा करके ही आता है चाहे वो पूरा सही हो ये ज़रूरी तो नहीं, लेकिन श्रेयांश कोशिश करता है ।

अब क्लास में कोई भी सवाल करो तो सबसे पहले श्रेयांश का हाथ ऊपर उठता है, इसलिए मैं हमेशा श्रेयांश को गुड या फिर वेरीगुड जैसी शाबाशी देती हूँ, जिससे उसे लगता है कि उसे हर बार और अच्छा करना है।

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख