शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

अखबार के संपादक भी रह चुके हैं संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर

· · 1 मिनट

अखबार के संपादक भी रह चुके हैं संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर

रामपुर (सीतापुर)। ‘बच्चों, क्या आपको पता है कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर एक अखबार के संपादक भी थे।’ कुछ इसी अंदाज में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अंबेडकर के जीवन से जुड़े कई किस्से बताए गए।

जिले के रामपुर मथुरा ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालयों में भीमरा‍व अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान बताया गया कि साप्ताहिक पत्र मूलनायक के सम्पादक बाबा साहेब का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। अंबेडकर के पिता भारतीय सेना की मऊ छावनी में सूबेदार के पद पर थे।

ऐसे में, उन्होंने अपनी जिन्दगी को इतना श्रेष्ठ बनाया कि वे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए। कार्यक्रम में मौजूद लेखिका वीणा भाटिया के अनुसार, ‘आधुनिक भारत के इतिहास को महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी ने प्रभावित किया है तो वे हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर।’

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख