शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

छात्रों ने खाई कसम पौधे लगाएंगे हम

· · 1 मिनट

छात्रों ने खाई कसम पौधे लगाएंगे हम

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कानुपर देहात। कानपुर मुख्यालय 18 किलोमीटर दूर अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम रूरा में स्थित आरपीएस इंटर कॉलेज में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा, “कूड़ा व घास न जलाएं, इससे कार्बनडाई ऑक्साइड का घेरा बनता है और सूर्य से आने वाली ऊष्मा इस घेरे से वापस नहीं जा पाती और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है।”

ये भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: लखनऊ की हवा में बढ़ रहा जहर, जानिए कौन सा इलाका है सबसे प्रदूषित?

वहीं पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने कहा, “वाहनों व कारखानों से निकले धुएं में सल्फरडाई ऑक्साइड व नाइट्रोजन के कण होते हैं जो लोगों के लिए काफी घातक हैं।” वहीं शिक्षक अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “पर्यावरण की दुश्मन पॉलीथिन हैं जो नालियों को जाम कर देती हैं, जिससे मच्छर बढ़ते हैं।” इस मौके पर छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख